Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Namo Bharat कॉरिडोर पर एक दिन में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, बना नया रिकॉर्ड

    1 hour from now

    1

    0

    मेरठ, तीन अगस्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रात 10 बजे अंतिम ट्रेन के रवाना होने तक 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। एनसीआरटीसी ने बताया कि इससे पहले का रिकॉर्ड आठ जून 2026 को बना था, जब करीब 1.25 लाख यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया था और सोमवार को यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। इस बीच, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर चार से 12 अगस्त तक कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार तथा संबंधित पार्किंग सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।एनसीआरटीसी के अनुसार, मेरठ खंड के मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेगा। बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-2 और 3 बंद रहेंगे। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद स्टेशनों पर भी कुछ निर्धारित प्रवेश एवं निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।एनसीआरटीसी ने यात्रियों से संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वारों का उपयोग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। निगम ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha में BKPPEAR प्रोजेक्ट को मंजूरी, Bhubaneswar-Cuttack-Puri-Paradeep क्षेत्र का होगा विकास
    Next Article
    Akhilesh Yadav ने उपचुनावों में बीजेपी की हार को बताया डबल इंजन की डबल हार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment