Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:पांचवी मंजिल से बेसमेंट में गिरा मजदूर, नवविवाहिता ने खाया प्वाइजन

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। तभी पांचवी मंजिल से गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णानगर इलाके में नवविवाहिता ने पॉइजन पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पालमाऊ झारखंड निवासी सुरेंद्र कुमार महतो (40) लखनऊ में मजदूरी करता था। 3 महीने से गोमती नगर विस्तार इलाके में शालीमार अपार्टमेंट में काम कर रहा था। बुधवार को काम के दौरान पांचवी मंजिल से नीचे बेसमेंट में जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई। वहां मौजूद साथी मजदूरों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी का कहना है पंचायत नामा भर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं कृष्णा नगर इलाके में नवविवाहित ने पॉइजन पी लिया। शंकरपुर गोरखपुर निवासी श्वेता यादव (22) पुत्री रामवृक्ष यादव की शादी लखनऊ सरोजनी नगर निवासी अभिषेक यादव से 8 मई को हुई थी। श्वेता बुधवार रात 9 बजे घर में रखा प्वाइजन पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:एएनएम बहन के साथ रहकर करता था पढ़ाई, बहन के घर जाने पर उठाया कदम
    Next Article
    कर्मचारी महासंघ ने NPS/UPS खत्म करने की मांग की:जौनपुर में PFRDA एक्ट रद्द करने सहित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment