Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में भारतीय कश्यप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार:युवक से रंगदारी मांगी थी, पुलिस से शिकायत करने पर पकड़ा गया

    10 hours ago

    3

    0

    अलीगढ़ पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा कराने और रंगदारी वसूलने के मामले में भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा समेत 10 आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का आरोप है कि गिरोह जमीनों पर कब्जा दिलाने और कब्जा छोड़ने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया, बदले में मांगी रंगदारी मामला महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भरतुआ का है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब पौने दो बीघा जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। इसके बावजूद कश्यप सेना के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष अजय कांत जाटव और उसके साथियों ने जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया। आरोप है कि कब्जा दिलाने या छोड़ने के बदले गिरोह मोटी रकम की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई से पहले डीआईजी कार्यालय पर किया प्रदर्शन पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगने पर प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंच गया और प्रदर्शन किया। इससे पहले 19 जून को भी वह एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचा था। उस समय उसने एसएसपी के पीआरओ पर ज्ञापन फाड़ने का आरोप लगाया था। डीआईजी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान प्रताप सिंह ने पुलिस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि "सड़क से गुंडों को उठाकर पुलिस की वर्दी पहना दी गई है।" उसने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतारकर जनता के बीच आने की चुनौती भी दी। चार थानों की संयुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा महुआखेड़ा, क्वार्सी, सिविल लाइंस और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रताप सिंह खालसा, अजय कांत जाटव, विकास, अमित, पंकज, गौरव, करन, विनय, रामसिंह आर्य और ऋषभ शामिल हैं। पहले भी जेल जा चुका है प्रताप सिंह सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि प्रताप सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। सहारनपुर के थाना कुतुबशेर में वह जाली नोट रखने के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अजय कांत जाटव के खिलाफ भी मारपीट, रंगदारी और घरेलू हिंसा के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा बिरयानी के मालिक समेत 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:3 जून की हिंसा के आरोपी पर 2.86 करोड़ की धोखधड़ी का केस, 700 पेज की चार्जशीट
    Next Article
    मथुरा में UP TET-2026 परीक्षा आज:15 केंद्रों पर 32,469 अभ्यर्थी देंगे EXAM, साइबर कैफे रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment