Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में UP TET-2026 परीक्षा आज:15 केंद्रों पर 32,469 अभ्यर्थी देंगे EXAM, साइबर कैफे रहेंगे बंद

    8 hours ago

    3

    0

    मथुरा में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित UP TET-2026 परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 32,469 अभ्यर्थी अलग-अलग पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 4 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। हर दिन हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल 2 जुलाई: पहली पाली 6,343, दूसरी पाली 6,343 अभ्यर्थी 3 जुलाई: पहली पाली 6,344, दूसरी पाली 6,719 अभ्यर्थी 4 जुलाई: पहली पाली 6,720 अभ्यर्थी परीक्षा की निगरानी के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। CCTV से होगी निगरानी, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर ADM अमरेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। परीक्षा केंद्रों के पास साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगी बंद प्रशासन ने परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 2, 3 और 4 जुलाई को परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्रों के पास स्थित फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी। अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में भारतीय कश्यप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार:युवक से रंगदारी मांगी थी, पुलिस से शिकायत करने पर पकड़ा गया
    Next Article
    दालमंडी में आज भी तोड़ी जाएंगी मस्जिदें:5 मस्जिदों पर 250 मजदूर चलाएंगे हथौड़ा, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment