Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली:टप्पल के जट्टारी-पिसावा मार्ग पर पति के साथ जा रही थी ससुराल, हालत नाजुक

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत जट्टारी-पिसावा मार्ग पर गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। वारदात उस समय हुई जब महिला पति के संग बाइक से ससुराल जा रही थी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ससुराल जाते समय रास्ते में हुई वारदात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के उसरह गांव निवासी सुनील गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पत्नी पूजा (30) को बाइक से लेकर पिसावा थाना क्षेत्र के डेटे खुर्द स्थित उसके मायके जा रहे थे। दोनों जैसे ही गांव से निकलकर जट्टारी-पिसावा मार्ग पर एक भट्टे के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार बदमाश वहां आ पहुंचे। अचानक चलाई गोली, महिला गंभीर प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने बाइक के पास आते ही अचानक महिला पर गोली चला दी। गोली लगते ही पूजा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। वारदात इतनी अचानक हुई कि महिला और उसका पति कुछ समझ ही नहीं पाए। शोर सुनकर युवक फावड़ा लेकर दौड़ा गोली चलने की आवाज सुनकर सुनील ने शोर मचाया। पास के खेत में पानी लगा रहा एक युवक आवाज सुनकर साहस दिखाते हुए फावड़ा लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। अस्पताल में चल रहा इलाज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस ने महिला को जेवर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है। अभी कुछ भी कह पाना बेहद नामुमकिन है। सीमा-विवाद में उझली रही दो थानों की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही टप्पल और पिसावा थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि घटनास्थल टप्पल थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक क्रॉस करने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पीड़िता के पति की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही संभावित संदिग्धों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक को टक्कर मारकर दरोगा बोला-स्टाफ हूं, VIDEO:शाहजहांपुर भीड़ ने कार को घेरा तो हाथ जोड़े, नशे में धुत SI को टांगकर ले गई पुलिस
    Next Article
    मिर्जापुर में पुलिसकर्मी ने साड़ी पहनकर खेली होली:जवानों ने कपड़ा फाड़कर कर किया नागिन डांस, फिल्मी गानों पर झूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment