Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में पुलिसकर्मी ने साड़ी पहनकर खेली होली:जवानों ने कपड़ा फाड़कर कर किया नागिन डांस, फिल्मी गानों पर झूमे

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में रंगों का पर्व होली गुरुवार को मिर्जापुर पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। ड्यूटी की व्यस्तता के बावजूद पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन परिसर में सुबह से ही होली का रंगीन माहौल छाया रहा। जवानों ने सुर, लय और ताल की धुन पर जमकर मस्ती की। पारंपरिक होली गीतों के साथ-साथ फिल्मी गानों पर भी पुलिसकर्मी झूमते नजर आए। पहले देखिए 3 तस्वीरें… रंग-गुलाल से सराबोर जवानों ने मशहूर नागिन धुन पर ‘नागिन डांस’ कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इसी दौरान कोतवाली के एक रसोइये ने साड़ी पहनकर अनोखे अंदाज में नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को खूब गुदगुदाया और पर्व के पलों को यादगार बना दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि पूरे साल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है, ऐसे में त्योहार के मौके पर साथ मिलकर खुशियां मनाने का यह अवसर उनके लिए खास होता है। होली के जश्न के बीच भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थानों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। रंग, गुलाल और गीत-संगीत के बीच पुलिसकर्मियों का यह उत्सव आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का संदेश देता नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली:टप्पल के जट्टारी-पिसावा मार्ग पर पति के साथ जा रही थी ससुराल, हालत नाजुक
    Next Article
    बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप:खनन माफिया ने दोस्तों से मिलकर कार में उठाया; गिरफ्तारी न करने पर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment