Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका पति:ससुराल में बेइज्जती से नाराज था; चार महीने से मायके में थी पत्नी

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में ससुराल पहुंचे एक दामाद ने पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा करने पर ससुरालियों ने उसे सबके सामने फटकार लगाई थी, जिससे वह आहत था। युवक के ससुर ने बताया, “गुरुवार सुबह जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई और कोई बाहर भी नहीं निकला, तो हमें शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि दामाद पंखे से लटका हुआ था।” घटना अकरा थाना क्षेत्र के धौरा गांव की है। दामाद दिल्ली से एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। युवक और युवती की शादी चार साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, युवक ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। घटनास्थल की तीन तस्वीरें… चार महीने से मायके में थी पत्नी अकराबाद थानाक्षेत्र के धौरी गांव के मनीष कुमार की बेटी शिवानी की शादी चार साल पहले दिल्ली के मजनू टीला के रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। पिता ने बताया- शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा। कुछ दिन पहले शिवानी का अपनी सास के साथ झगड़ा हुआ। सास ने कुछ कह दिया तो नाराज होकर शिवानी करीब चार महीने पहले अपने मायके आ गई। वह मायके में ही रह रही थी। पत्नी के ममेरे भाई की शादी में आया था सुनील शिवानी के ममेरे भाई की मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सुनील दिल्ली से आया था। मामा के घर शादी के दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुनील ने ससुराल में सबके सामने पत्नी का हाथ पकड़कर खींचा। बेटी के साथ दामाद के व्यवहार को देखकर मामा ने सार्वजनिक रूप से डांट दिया। शिवानी के मामा ने दामाद से कहा- यह सब यहां नहीं चलेगा, अपने घर जाकर ये सब करना। नाराज होकर सुनील उसी रात शिवानी के मायके पहुंच गया। बुधवार को शादी निपटाने के बाद शिवानी भी मायके पहुंची। परिजन के अनुसार, बुधवार को मायके में शिवानी और दामाद सुनील ही थे। गुरुवार सुबह जब अन्य परिजन घर पहुंचे तो देखा दोनों के कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। सुबह जब घर में चाय बनी तो घरवाले उनको जगाने के लिए दरवाजा खटखटाए। कोई रिस्पांस नहीं आया तो अंदेशा हुआ। काफी खटखटाने के बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचे तो देखा सुनील फंदे से लटक रहा था और बेटी बेड पर पड़ी थी। पिता बोले-दामाद ने बेटी की हत्या कार आत्महत्या की मनीष ने बताया- ससुराल में क्लेश के कारण ही शिवानी मायके में रह रही थी। लेकिन सुनील से शिवानी की बात होती रहती थी। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद सुनील ने पहले पत्नी की हत्या की, इसके बाद खुदकुशी कर ली। ​घटना के कारणों की हो रही जांच एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दंपति की आत्महत्या की सूचना मिली थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………. ये खबर भी पढ़ें… लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति कारोबारी का बेटा गिरफ्तार: VIDEO बनाने पर भड़का; पिता की बचाने की कोशिशें नाकाम, नकली ड्राइवर तक पेश किया कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाला अरबपति कारोबारी का बेटा आखिरकार गिरफ्तार हो गया। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने अपने बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन नाकाम रहीं। पहले घटनास्थल से बेटे को हटवाया, फिर कहा कि मेरा बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था। पुलिस को मैनेज करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सीएम योगी तक पहुंच गया। जब यह पैतरा एक्सपोज हो गया तो पुलिस कमिश्नर को ही झूठा करार दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति का बेटा गिरफ्तार:VIDEO बनाने पर भड़का; पिता की बचाने की कोशिशें नाकाम, नकली ड्राइवर तक पेश किया
    Next Article
    कैदी ने जज को 'फर्जी एनकाउंटर की कहानी सुनाई:जेल में पहुंचे देवबंद कोर्ट के एसीजीएम, युवक बोला- करंट लगाकर जबरन कबूल कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment