Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ की जामा मस्जिद से चांद की तस्दीक:19 से रखा जाएगा पहला रोजा, रूयते हिलाल कमेटी ने किया ऐलान

    4 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में अकीदतमंदों के लिए गुरुवार से पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। अलीगढ़ की ऐतिहासिक ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद की 'रूयते हिलाल कमेटी' ने आधिकारिक तौर पर रमजान के चांद की तस्दीक कर दी है। इसके साथ ही गुरुवार को देश भर के साथ अलीगढ़ में भी पहला रोजा रखा जाएगा। ​अन्य इलाकों से मिली तस्दीक ​जामा मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती महमूद उल हसन ने बताया कि मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए होने और बारिश के कारण शहर में चांद का दीदार नहीं हो सका। हालांकि देश के अन्य हिस्सों से चांद देखे जाने की पुख्ता सूचनाएं प्राप्त हुईं। इन सूचनाओं की तस्दीक करने के बाद कमेटी ने चांद होने का एलान किया। ​लगभग 13 घंटे से अधिक का होगा पहला रोजा ​इस वर्ष का पहला रोजा काफी अहम रहने वाला है। समय की गणना के अनुसार पहला रोजा लगभग 13 घंटे और कुछ मिनटों का होगा। अलीगढ़ के समय के मुताबिक अलसुबह (सहरी) से शुरू होकर शाम (इफ्तार) तक अकीदतमंद बिना खाए-पिए खुदा की इबादत करेंगे। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, सूरज के समय में बदलाव के साथ रोजे की अवधि में भी कुछ मिनटों की बढ़ोतरी देखी जाएगी। ​आज से शुरू होगी तरावीह ​चांद की घोषणा के साथ ही आज रात से मस्जिदों में विशेष नमाज 'तरावीह' का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शाही इमाम ने बताया कि गुरुवार सुबह अकीदतमंद पहला रोजा रखेंगे और इबादत के पाक महीने का आगज होगा। अमन और एहतराम का रखें ध्यान ​मुफ्ती महमूद उल हसन ने इस मौके पर सभी देशवासियों से ​भाईचारा और शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग और अमन के साथ इस महीने को गुजारें। मुसाफिरों और मजबूरों के लिए उचित व्यवस्था की जाए, लेकिन महीने की गरिमा का ख्याल रखा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 1.02 करोड़ रुपए का प्यून घोटाला:ट्रेजरी ऑफिसर ने मानी गलती, वर्कलोड को बताया वजह
    Next Article
    मदरसों को सरकारी अनुदान पर सवाल उठाए:लखनऊ हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा, कहा- समान नीति अपनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment