Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ की स्वर्ण जणित मस्जिद से अमन का पैगाम दिया:जामा मस्जिद में रमजान का पहला जुमा, नमाजी बोले- मिलकर मनाएंगे होली और ईद​

    15 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में रमजान के महीने के पहले जुमे पर ऊपरकोट स्थित शाही जामा मस्जिद से अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। 'एशिया की सबसे ज्यादा सोना लगी मस्जिद' के रूप में मशहूर इस मस्जिद में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान फिजाओं में सिर्फ इबादत ही नहीं, बल्कि मुल्क की सलामती और गंगा-जमुनी तहजीब की गूंज सुनाई दी। ​नमाज के बाद इमाम मौलाना मुफ्ती मेहमूद उल हसन कासमी की अगुवाई में मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। मस्जिद परिसर में मौजूद रोजेदारों ने खुदा से देश को बुरी नजर से महफूज रखने और नागरिकों के बीच प्रेम भाव बढ़ाने की दुआ की। इमाम ने अपने संबोधन में खुदा के बताए रास्ते पर चलने पांच वक्त की नमाज पाबंदी से पढ़ने और समाज में फैली गलतफहमियों को मिटाकर भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया। रमजान सिखाता है सब्र और हमदर्दी ​नमाज के बाद हाजी शफीकुल हक ने रमजान की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि यह महीना हमें सब्र और हमदर्दी सिखाता है। भूखा रहकर हमें उन गरीबों के दर्द का एहसास होता है, जिन्हें दो वक्त की रोटी मयस्सर नहीं होती। खुदा ने हमें जो नेमतें बख्शी हैं, हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए। ​होली और ईद के संगम से मिटेगी दिलों की खटास ​इस बार रमजान के दौरान ही होली और ईद के त्योहारों का संयोग बन रहा है। नमाजियों ने इसे देश की एकता के लिए शुभ संकेत बताया। नमाजी मुमताज और अन्य लोगों ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि हिंदू और मुसलमानों के बीच कोई मतभेद न रहे। ​हाजी शफीकुल हक ने कहा कि दुआ है कि समाज में सभी के दिल मिले रहें। दोनों ही समुदाय होली और ईद एक साथ मिल-जुलकर मनाएं। हमारा हिंदुस्तान ऐसा ही होना चाहिए जहां प्यार और सौहार्द सर्वोपरि हो। सुरक्षा के कड़े इंतजाम ​जुमे की नमाज के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने ऊपरकोट इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान के पहले जुमे की मुबारकबाद दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस सिपाही की कार से छात्र की स्कूटी टकराई:छात्र गंभीर रूप से घायल, स्कूटी जलकर खाक
    Next Article
    शादी के 2-महीने बाद ससुराल में महिला की लाश मिली:कानपुर में भाई बोला- हत्या हुई, पति मोटी-भैंस कहता था; दूसरी लड़की संग रहता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment