Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में भाजयुमो के दो गुटों में भिड़ंत:महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी पर बवाल, व्यापारी बोले- 40 राउंड फायरिंग हुई

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों के बीच गुरुवार रात भिड़ंत हो गई। महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर हुए विवाद में बीच बाजार दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच कुछ लोगों ने बंदूकें निकाल लीं। फायरिंग होने लगी। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी-राहगीरों में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने बताया- दोनों तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक गोलियों की आवाज गूंजती रही। दरअसल, भाजपा सांसद सतीश गौतम के करीबी माने जाने वाले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और शशांक पंडित के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। ताजा विवाद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर है। इसे लेकर ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। 12 नामजद और 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम का है। अब जानिए पूरा मामला…. पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों गुटों के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिन पहले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी, जिस पर शशांक गुट के मोहित शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर काफी कहासुनी हुई। गाली-गलौज भी हुई। आरोप है कि हर्षद ने समझौते के बहाने मोहित को महावीरगंज बुलाया। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। ​मारपीट के बाद मोहित अपने साथियों शशांक पंडित और आयुष के साथ बन्नादेवी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। इसी दौरान सराय हकीम के पास हर्षद हिंदू गुट के लड़कों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यदर्शियों ने बताया- पहले जमकर गाली-गलौज हुई। फिर दोनों तरफ से अवैध असलहे निकल आए। करीब 15 मिनट तक इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती रही। फायरिंग में शशांक गुट के कार्यकर्ता सासनी गेट थाने के जयगंज के रहने वाले आयुष पंडित की हालत गंभीर बनी हुई है। हर्षद गुट से सासनी गेट के पला साहिबाबाद के रहने वाले शानू वाल्मीकि भी घायल हैं। राहगीर ​शोएब को भी गोली लगी है। 12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने रसलगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, यश गोयल, मोहित, अमन, प्रिंस, अनुराग समेत 12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया- मुख्य आरोपी शशांक पंडित पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ​व्यापारियों में आक्रोश, भाजपा की छवि पर सवाल ​शहर के बीचों-बीच हुई इस फायरिंग से व्यापारियों में नाराजगी है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल ने कहा- सत्ता के नशे में चूर युवाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। सपा महानगर अध्यक्ष ने इसे भाजपाइयों की सरेआम गुंडई करार दिया है। ​भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा- अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दोषियों पर संगठन की ओर से भी एक्शन लिया जाएगा। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 11वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा:साइकिल के साथ 25 फीट तक घिसटती गई; दो भागों में सड़क पर बिखरी डेडबॉडी
    Next Article
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर का निगेटिव बैलेंस पर बंद होगा:कानपुर केस्को ने व्यवस्था की लागू की, 65 हजार उपभोक्ताओं पर 12 करोड़ से अधिक बकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment