Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, 12वीं तक स्कूल बंद

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शनिवार सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शुक्रवार रात से चल रही ठंडी हवाओं के बाद तड़के बारिश शुरू हो गई। सुबह भी रुक-रुककर बारिश होती रही और आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश और ठंडी हवा से लोगों को सितंबर की गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 25 डिग्री तक रहेगा तापमान शनिवार को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हल्की बारिश और करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। नमी भी 90 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने के कारण घरों में एसी-कूलर का इस्तेमाल भी कम हुआ। आज 12वीं तक के स्कूल बंद भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने 26 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। 27 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद 28 सितंबर से मौसम में सुधार के आसार हैं। अलीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। अब बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। फिलहाल सुबह से बादल छाए हैं और बारिश का दौर जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में घने बादलों से दिन में अंधेरा, हल्की बारिश:गर्मी से राहत मिली, बिजली गुल हुई और नर्सरी से इंटर तक के स्कूल बंद
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; दो गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment