Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; दो गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना डौकी क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली से बलिया जा रहे थे। बाजिदपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, 12वीं तक स्कूल बंद
    Next Article
    लखनऊ में 40 घंटे से लगातार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी:स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में जलभराव, 2007 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिन शुक्रवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment