Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 'हनीट्रैप' वाली डांसर:शादी में नाचने आई युवती दूल्हे को लेकर फरार, परिजन का आरोप- 'कत्ल भी कर चुकी है महिला'

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ से हनी ट्रैप करने वाली एक महिला डांसर का मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में डांस करने आई युवती सोनी उर्फ शबनम ने न केवल घर की खुशियां लूटीं, बल्कि निकाह के महज एक महीने के भीतर दूल्हे को अपने प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गई। पीड़ित पत्नी और परिजन का आरोप है कि यह महिला एक शातिर अपराधी है, जो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। ​शादी के जश्न में पड़ा 'हनीट्रैप' का साया ​मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के सराय इंतजाम अली का है। गुलिस्ता बेगम ने बताया कि उसका निकाह 3 दिसंबर 2025 को मोहम्मद विलाल के साथ हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था। अगले ही दिन 4 दिसंबर को ननद की शादी के उपलक्ष्य में एक संगीत कार्यक्रम (मंढ़े) रखा गया था। इसी कार्यक्रम में डांस करने के लिए सोनी उर्फ शबनम निवासी नींवरी मोड, थाना रोरावर को बुलाया गया था। ​नशीली चाय और ब्लैकमेलिंग का खेल ​गुलिस्ता का आरोप है कि नाच-गाने के दौरान सोनी ने विलाल का नंबर ले लिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद सोनी ने विलाल को अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। ​जबरन निकाह का दावा परिजन का कहना है कि 9 जनवरी 2026 को आरोपी महिला ने नशे की हालत में विलाल का अंगूठा लगवाकर एक फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। इसकी जानकारी पर जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी महिला ने कथित तौर पर विलाल को 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' बताते हुए उसे छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। 'कब्रिस्तान में मिली थी प्रेमी की लाश' ​परिजन और स्थानीय लोगों में इस महिला को लेकर भारी दहशत है। विलाल के पिता सादिक अली और भाभी सोनम ने बताया कि आरोपी सोनी पहले भी कई लड़कों को फंसा चुकी है। उसने शाहजमाल इलाके में एक युवक की हत्या करवाई थी, जिसकी लाश कब्रिस्तान में दबी मिली थी। वह जेल भी जा चुकी है। परिजन को डर है कि वह विलाल की भी हत्या कर सकती है। ​जयपुर के होटल से वीडियो आया सामने परिजन का कहना है कि विलाल फिलहाल लापता है। लेकिन 11 फरवरी की शाम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विलाल और आरोपी सोनी जयपुर के किसी होटल में नजर आ रहे हैं। विलाल की पत्नी गुलिस्ता ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था और वह मानसिक रूप से महिला के दबाव में हैं। ​तहरीर पर की जाएगी कार्रवाई थाना प्रभारी गांधीपार्क का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला अभी संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर परिजन से बात की जाएगी। अगर कोई तहरीर आती है तो इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पुलिस के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजयुमो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, AI समिट पर जताया विरोध
    Next Article
    जालौन में किसान ने जहरीला पदार्थ खाया:इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment