Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पुलिस के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजयुमो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, AI समिट पर जताया विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित अभद्र प्रदर्शन और देश की छवि धूमिल करने के विरोध में किया गया। भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने नगर कोतवाल सहित कई पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह प्रदर्शन हुआ। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व और प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान "गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है" और "राहुल गांधी मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस घटना के पीछे के मुख्य सूत्रधारों की पहचान की जाए और भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की स्थिति खराब थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस सालों में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को यह बात अखर रही है कि प्रधानमंत्री कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में चार दिन पहले हुई AI समिट का भी जिक्र किया, जिसमें दुनिया की बड़ी कंपनियों के सीईओ और एमडी शामिल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया समाधान दिवस में 106 शिकायतें दर्ज:7 का मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
    Next Article
    अलीगढ़ में 'हनीट्रैप' वाली डांसर:शादी में नाचने आई युवती दूल्हे को लेकर फरार, परिजन का आरोप- 'कत्ल भी कर चुकी है महिला'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment