Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में IAS नगर आयुक्त पर भड़के सपा नेता,:बोले- हो कौन...लॉर्ड हो तुम; अतिक्रमण अभियान पर बवाल

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ मंगलवार को सपा और कांग्रेस के नेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा से मुलाकात कर ठेला-रेहड़ी वालों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और अतिक्रमण कार्रवाई रोकने की मांग की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मांग मानने से इनकार कर दिया। इस पर सपा नेता अज्जू इशहाक भड़क गए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- लॉर्ड हो तुम? हो कौन तुम? इसके बाद कार्यालय में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दरअसल, सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम तस्वीर महल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान फल विक्रेताओं और प्रवर्तन टीम के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने ठेला संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी के विरोध में सपा नेता नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस घटना का वीडियो सामने आया है। ​दफ्तर में जमकर हुआ हंगामा ​नगर निगम की प्रवर्तन टीम और फल विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट के विरोध में पूर्व विधायक प्रत्याशी अज्जू इशहाक, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और अन्य नेता नगर आयुक्त के कक्ष में दाखिल हुए। नेताओं ने नगर निगम के प्रवर्तन दल टीम लीडर पर बाट से हमला करने वाले फल विक्रेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा हिरासत में लिए गए लोगों को मुक्त करवाने के अलावा उनके सामान को वापस करने और तस्वीर महल पर रमजान तक ठेल–रेड़ी लगाने की मांग की। इस दौरान सपा नेता अज्जू इशहाक अपनी कुर्सी से उठे और मोबाइल में कुछ दिखाकर उस स्थान को वेंडिंग जोन बताने लगे। जैसे ही नगर आयुक्त ने कहा कि यह वेंडिंग जोन नहीं है, इसलिए यहां पर कोई भी ठेल–रेड़ी नहीं लग सकती है। इतना सुनते ही सपा नेता अज्जू इशहाक उखड़ गए। ​वे अपनी कुर्सी से खड़े होकर चिल्लाने लगे– ‘लॉर्ड हो तुम? हो कौन तुम?’ उनके लगातार नगर आयुक्त पर चिल्लाने पर कुछ लोग शांत करते नजर आए। वहीं, कार्यालय में मौजूद अज्जू के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। ससे माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। ​नगर आयुक्त बोले– 'न FIR वापस होगी, न अतिक्रमण होगा' ​भारी हंगामे और कथित धमकियों के बावजूद IAS अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा अपने स्टैंड पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि तस्वीर महल चौराहे पर कोई ऑफिशियल वेंडिंग जोन नहीं है। वहां पिछले 6 महीने से नोटिस दिए जा रहे थे। ​प्रवर्तन दल पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाएगी। मामला अब पुलिस की जांच और न्यायपालिका के अधीन है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखना उनका उत्तरदायित्व है और वे इससे पीछे नहीं हटेंगे। नेता बोले–अवैध पार्किंग और नर्सरी को भी हटाओ नगर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे नेताओं ने भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तस्वीर महल चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर कचहरी के सामने अवैध तरीके से वाहन पार्किंग स्टैंड बना हुआ है। इससे जाम भी लगता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, इसी रोड पर अवैध तरीके से नर्सरी का संचालन किया जा रहा है। इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर नगर आयुक्त ने अवैध पार्किंग और नर्सरी को हटाने का भी भरोसा दिया। बंद कमरे से निकले ​नेता बोले– मिलेगा वेंडिंग जोन काफी देर हंगामा करने के बाद नेताओं ने नगर आयुक्त से अलग से मीटिंग करने की मांग रखी। इस पर छह लोगों के साथ अलग केबिन में बैठक हुई। इस मीटिंग में पूर्व मेयर मोहम्मद फुरखान, सपा महानगर अध्यक्ष हब्दुल हमीद घोसी, बसपा नेता सलमान शाहिद, सपा नेता अज्जू इशहाक, मोहम्मद सगीर और कांग्रेस नेता आगा यूनुस शामिल हुए। ​सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई है। नेताओं ने तस्वीर महल चौराहे पर ही वेंडिंग जोन बनाकर फल विक्रेताओं को जगह आवंटित करने और गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग रखी है। इस पर नगर आयुक्त ने सर्वे के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है। ​बजरंग बल की मांग: 'जेल जाएं ऐसे नेता' ​इस विवाद में अब हिंदूवादी संगठनों की भी एंट्री हो गई है। बजरंग बल के जिला संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि एक आईएएस अधिकारी के साथ उनके दफ्तर में अभद्रता करना सरकारी कार्य में बाधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि ऐसे नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। यहां से शुरू हुआ पूरा विवाद सोमवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल तस्वीर महल चौराहे पर अवैध रूप से लगी फल की ढकेलों (रेहड़ी) को हटाने पहुंचा था। नगर निगम का कहना है कि वेंडर्स को पहले एक महीना, फिर 15 दिन और फिर 'नुमाइश' खत्म होने तक का पर्याप्त समय दिया गया था। समय सीमा बीतने के बाद जब कार्रवाई हुई तो वेंडर्स और टीम के बीच झड़प हो गई। फल विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन दल ने उनके साथ मारपीट की और फल फेंक दिए। वहीं, निगम का दावा है कि प्रवर्तन टीम पर हमला किया गया और टीम लीडर पर बाट से हमला किया गया। इसके बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेवफाई से 59% शादियां टूट रहीं:UP में 100 में 9 रिश्ते नहीं टिकते, कुत्ते के चक्कर में भी शादी टूटी, जानिए ‌वजह
    Next Article
    अखिलेश यादव आज 'मुन्ना समोसा' खाने पहुंचेंगे:हींग और पनीर के समोसे से बनी पहचान, कानपुर में शादी समारोह में भी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment