Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के PSIT कॉलेज में तोड़फोड़-हंगामा:कैंपस में जेसीबी से टकरा कर BCA स्टूडेंट की मौत; न्याय की मांग पर उतरे सैकड़ों छात्र

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों ने हंगामा कर दिया। सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़की, टेबल तोड़ दी। दरअसल, सोमवार को कैंपस में निर्माण काम में लगी जेसीबी से टकरा कर BCA फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की किडनी, लंग्स, पैनक्रियाज डैमेज हो गया था। इसी के विरोध में छात्र न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में चल रहे निर्माण काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हादसा हुआ। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने घटना को कैंपस के बाहर का मामला बताया। मृतक की पहचान प्रखर सिंह निवासी रतनलाल नगर के रूप में हुई। 3 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला धूल के गुबार में प्रखर कुछ देख न सका रतनलाल नगर निवासी प्रभाकर सिंह खाद कारोबारी है। परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे प्रखर सिंह (21) और प्रवीण सिंह है। केशवपुरम निवासी चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया- प्रखर PSIT कॉलेज में BCA फाइनल ईयर का छात्र था, जबकि प्रवीण लखनऊ की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। अभय के मुताबिक रोजाना की तरह प्रखर सोमवार को बाइक से कॉलेज गया था। शाम करीब 5 बजे छुट्‌टी होने के बाद वह कॉलेज के पीछे स्थित गेट से बाहर निकल रहा था। बताया कि कॉलेज कैंपस के पिछले हिस्से में काफी समय से निर्माण काम चल रहा है। प्रखर की बाइक के आगे से एक कार तेज स्पीड में गुजरी, जिससे धूल का गुबार उड़ा। जिस कारण प्रखर को कुछ दिखाई नही पड़ा और वह आगे खड़ी जेसीबी में जा टकराया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात 2 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया साथी छात्र उसे कल्याणपुर स्थित बीएमसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में PSIT के ग्रुप डायरेक्टर प्रो. मनमोहन शुक्ला ने कैंपस में इस प्रकार की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज से 200 मीटर दूरी पर छात्र का एक्सीडेंट हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई ने शादी में लवमैरिज करने वाली बहन को बुलाया:भड़के रिश्तेदार, चले ईंट-पत्थर; झांसी में फायरिंग में 1 महिला की मौत
    Next Article
    भतीजा देगा मुखाग्नि, हत्यारा बेटा जेल में:लखनऊ में गोली मारकर की थी हत्या; सिर जंगल में फेंका, धड़ को ड्रम में छिपाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment