Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 753.60 करोड़ से बनेंगे 6 फोरलेन पुल:गंगा, रामगंगा और काली नदी पर 22 मीटर चौड़े होंगे पुल

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा, रामगंगा और काली नदी सहित छह फोरलेन पुलों के निर्माण को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इन पुलों के लिए 753.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इटावा-बरेली हाईवे को 730C फोरलेन में चौड़ा किया गया है। हालांकि, गंगा, रामगंगा और काली नदी पर मौजूदा पुलों की चौड़ाई कम होने के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। गंगा और रामगंगा के पुल काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिनकी मरम्मत के दौरान अक्सर इन्हें वन-वे करना पड़ता है। सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखकर इन नदियों पर फोरलेन पुल बनाने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचाल घाट स्थित गंगा, रामगंगा और काली नदी के तीन बड़े पुलों सहित कुल छह फोरलेन पुलों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इन छह पुलों में बघार के दो और महमदपुर का एक पुल भी फोरलेन बनाया जाएगा। वर्तमान में हाईवे पर स्थित सभी छह पुलों की चौड़ाई लगभग 10-10 मीटर है, जबकि नए फोरलेन पुलों की चौड़ाई 22 मीटर से अधिक रखी जाएगी। इससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इन पुलों के निर्माण से जिले में पर्यटन का विकास होगा। बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए संकिसा और कांवड़ियों के लिए पांचाल घाट, रामनगरिया मेला जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, भिंड-लिपुलेख कॉरिडोर पर सांस्कृतिक, औद्योगिक और व्यापारिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को तीसरे दिन पुलिस का इंतजार:मठ पर कांग्रेस-सपा नेताओं का जमघट, प्रयागराज के जांच अधिकारी काशी पहुंचे
    Next Article
    औरैया जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य टीम ने पाईं कमियां:सीएमएस को व्यवस्था सुधारने, ऑनलाइन पर्चे शुरू करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment