Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में IAS नगर आयुक्त पर भड़के सपा नेता,VIDEO:बोले- हो कौन...लॉर्ड हो तुम; अतिक्रमण अभियान पर मचा बवाल

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ मंगलवार को सपा और कांग्रेस के नेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा से मुलाकात कर ठेला-रेहड़ी वालों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और अतिक्रमण कार्रवाई रोकने की मांग की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मांग मानने से इनकार कर दिया। इस पर सपा नेता अज्जू इशहाक भड़क गए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- लॉर्ड हो तुम? हो कौन तुम? इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम तस्वीर महल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान फल विक्रेताओं और प्रवर्तन टीम के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने ठेला संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी के विरोध में सपा नेता नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए वीडियो में क्या हुई बातचीत? वीडियो में सपा नेता अज्जू इशहाक, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद समेत कई नेता नगर आयुक्त आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अज्जू इशहाक ने अपने मोबाइल में कुछ दिखाते हुए कहा कि यह जगह वेंडिंग जोन है। इस पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह वेंडिंग जोन नहीं है, यहां कोई भी ठेला नहीं लग सकता। इतना सुनते ही सपा नेता अज्जू इशहाक खड़े हो गए और चिल्लाते हुए बोले- लॉर्ड हो तुम? हो कौन तुम? हालांकि इस दौरान नगर आयुक्त शांत बैठे नजर आए। इसके बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला​.. अवैध ठेले हटाने पर हुआ विवाद 23 फरवरी को करीब 12 बजे नगर निगम का प्रवर्तन दल तस्वीर महल और तिब्बती कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों को हटाने पहुंचा था। इस दौरान नगर निगम की टीम और फल विक्रेताओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। इसी दौरान एक फल विक्रेता ने एक कर्मचारी पर लोहे के बाट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के सदस्यों ने ठेले पर लगा छाता हटाया और फल सड़क पर फेंक दिए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद नगर निगम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। नगर आयुक्त से ठेले लगाने की मांग की इसी के विरोध में मंगलवार को पूर्व विधायक प्रत्याशी अज्जू इशहाक, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और अन्य नेता नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसके बाद वे नगर आयुक्त से मिले। वहां नेताओं ने फल विक्रेताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की, साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की भी बात कही। इसके अलावा नेताओं ने जब्त किया गया सामान वापस करने और तस्वीर महल पर रमजान तक ठेले लगाने की मांग भी रखी। इसी दौरान सपा नेता अज्जू इशहाक ने अपने मोबाइल में कुछ दिखाते हुए कहा कि यह स्थान वेंडिंग जोन है। इस पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह वेंडिंग जोन नहीं है, इसलिए यहां कोई भी ठेला नहीं लग सकता। इतना सुनते ही सपा नेता अज्जू इशहाक भड़क गए और चिल्लाते हुए बोले- लॉर्ड हो तुम? हो कौन तुम? इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यालय में मौजूद अज्जू के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में वहां मौजूद अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। नगर आयुक्त बोले-न FIR वापस होगी, न अतिक्रमण होगा भारी हंगामे के बीच आईएएस अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने कहा- तस्वीर महल चौराहे पर कोई आधिकारिक वेंडिंग जोन नहीं है। वहां पिछले छह महीनों से नोटिस दिए जा रहे थे। शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखना मेरा उत्तरदायित्व है और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। प्रवर्तन दल पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाएगी। मामला अब पुलिस जांच और न्यायपालिका के अधीन है। नेता बोले–अवैध पार्किंग और नर्सरी को भी हटाओ नगर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे नेताओं ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- तस्वीर महल चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर कचहरी के सामने अवैध रूप से वाहन पार्किंग स्टैंड संचालित हो रहा है। इससे जाम भी लगता है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इसी सड़क पर अवैध तरीके से नर्सरी भी चलाई जा रही है। इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ​बंद कमरे में हुई बैठक के बाद नेता बोले- मिलेगा वेंडिंग जोन हंगामे के बाद नेताओं ने नगर आयुक्त से अलग बैठक की मांग रखी। इस पर छह लोगों के साथ अलग कैबिन में मीटिंग हुई। बैठक में पूर्व मेयर मोहम्मद फुरखान, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, बसपा नेता सलमान शाहिद, सपा नेता अज्जू इशहाक, मोहम्मद सगीर और कांग्रेस नेता आगा यूनुस शामिल हुए। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा- नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई है। नेताओं ने तस्वीर महल चौराहे पर ही वेंडिंग जोन बनाकर फल विक्रेताओं को जगह आवंटित करने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग रखी है। इस पर नगर आयुक्त ने सर्वे के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है। बजरंग बल की मांग: ‘जेल जाएं ऐसे नेता’ इस विवाद पर बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव शर्मा ने कहा-एक आईएएस अधिकारी के साथ उनके दफ्तर में अभद्रता करना सरकारी कार्य में बाधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि ऐसे नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। ------------- ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर:कानपुर में जाम से छुटकारा मिलेगा, 988 करोड़ के बजट की मंजूरी
    Next Article
    प्रयागराज में सराफ को मारपीट कर रिवाॅल्वर छीनी:बाइक सवार 3 बदमाशों ने हेलमेट उतारकर पीटा, भाई बोला- 200g सोना, और 5kg चांदी भी ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment