Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में कॉलेज के बाहर ताबड़फोड़ फायरिंग, युवक की मौत:छात्र घायल, होली मिलन समारोह मनाकर घर लौट रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक युवक की पीठ में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर में दोनों वार्ष्णेय कॉलेज में होली समारोह मनाने के बाद घर लौट रहे थे। करीब 500 मीटर दूर पुल के नीचे पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों को गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। यह घटना गांधी पार्क थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ​जश्न के बीच घात लगाकर हमला मृतक युवक की पहचान नूरी निवासी अंशु तोमर के रूप में हुई है। वह एक कारखाने में नौकरी करता था। वार्ष्णेय कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में पृथ्वीराज चौहान अपने दोस्त अंशु तोमर अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। पृथ्वीराज चौहान इसी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है, जबकि अंशु उसके साथ आया था। दोनों ने कॉलेज में होली खेली और दोपहर करीब 12:45 बजे घर लौटने लगे। इसी बीच कॉलेज से करीब 500 मीटर दूर पुल के नीचे पहले से बाइक सवार हमलावर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दोनों पुल के पास पहुंचे, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली अंशु तोमर की पीठ में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त पृथ्वीराज चौहान के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैगिंग बना विवाद की जड़ अस्पताल में इलाज करा रहे घायल पृथ्वीराज चौहान ने कहा- हमलावर धीरज ठाकुर डीएस कॉलेज का छात्र है। वह अक्सर कॉलेज के छात्रों की रैगिंग करता था। जब मैंने पिछली बार उसकी रैगिंग का विरोध किया तो हमारे बीच विवाद हो गया था। धीरज ने मुझे बुरी तरह पीटा था, जिस पर मैंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। अब जेल से बाहर आने के बाद उसने मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया। ​पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज गांधी पार्क थाना क्षेत्र सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया- धीरज ठाकुर ने पहले अंशु और पृथ्वीराज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पृथ्वीराज को जेल जाना पड़ा था और वह करीब एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इसी रंजिश के चलते धीरज और उसके साथी गोलू ठाकुर ने शनिवार को मौका पाकर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने अंशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हमलावरों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों के भागने के रूट की जांच की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें.. इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे, सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 28 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल परीक्षा:क्षेत्र में हर्ष का माहौल, बोले- भविष्य में सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य
    Next Article
    सीतापुर में 44 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:गौरी सिटी और खैराबाद में गेट, सड़कें ध्वस्त, दो कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment