Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 44 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:गौरी सिटी और खैराबाद में गेट, सड़कें ध्वस्त, दो कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विनियमित क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। शनिवार दोपहर हुई इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी राजागणपति आर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध प्लाटिंग की जमीन पर बनाए गए आलीशान गेट, आंतरिक सड़क और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन ने पहली कार्रवाई खगेशियामऊ क्षेत्र में की है। जहां अपूर्व अग्रवाल द्वारा विकसित की जा रही ‘गौरी सिटी’ नामक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। जांच में पाया गया कि बिना लेआउट पास कराए और नियमानुसार अनुमति लिए प्लाटों की बिक्री की जा रही थी। दूसरी बड़ी कार्रवाई खैराबाद के बाराभारी इलाके में की गई, जहां मो. नदीम द्वारा करीब 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां भी बिना किसी स्वीकृत नक्शे और लेआउट के सड़क और अन्य निर्माण कराए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडे ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में बिना अनुमति की जा रही प्लाटिंग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों के साथ धोखाधड़ी भी है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि प्लाट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से लेआउट और अनुमतियों की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में कॉलेज के बाहर ताबड़फोड़ फायरिंग, युवक की मौत:छात्र घायल, होली मिलन समारोह मनाकर घर लौट रहे थे
    Next Article
    इटावा में लाखों की ठगी का खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बैंक लोन-नौकरी का झांसा देता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment