Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में RSS की डोला यात्रा से होली शुरू:60 साल पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब, संवेदनशील इलाकों में ढकी गईं मस्जिदें

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में होली के पर्व का आगाज एक बार फिर सनातनी वैभव और कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पारंपरिक 'डोला यात्रा' के साथ शहर में होली महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। पिछले 60 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार भी भारी संख्या में लोग जुटे। मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया यात्रा के रूट और शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए थे। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढकवाया गया था। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और पीएसी (PAC) की भारी तैनाती रही। संघ कार्यालय से अचल ताल तक सनातनी उल्लास भाजपा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरएसएस द्वारा आयोजित यह डोला यात्रा अलीगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। यात्रा महानगर कार्यालय से शुरू होकर दुबे का पड़ाव, फूल चौराहा, दिल्ली गेट और रेलवे रोड होते हुए अचल ताल स्थित रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। 60 साल पुरानी परंपरा से दिया भाईचारे का संदेश वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विवेक सारस्वत ने बताया कि पिछले 6 दशकों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए कहा कि शहरवासी पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण होली पर प्रेम और रंगों के माध्यम से आपसी गिले-शिकवे दूर करते थे, उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य है। यात्रा में कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस दौरान रेलवे रोड पर टेसू के फूलों से होली खेली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:बहराइच में आठ लोग घायल, घटनास्थल पर जा रहे चौकी प्रभारी भी चोटिल
    Next Article
    कौशांबी में यमुना नदी में मिला सहायक अध्यापक का शव:5 दिन से थे लापता, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment