Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में यमुना नदी में मिला सहायक अध्यापक का शव:5 दिन से थे लापता, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में पांच दिन से लापता सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा का शव सोमवार दोपहर यमुना नदी से बरामद किया गया। उनका अर्ध नग्न शव महिला घाट के पास दाती क्षेत्र में मछुआरों को मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 3 तस्वीरें देखिए… 25 फरवरी से लापता थे सहायक अध्यापक धरमपुर निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा 25 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय कनैली में बीएलओ का काम करने गए थे। जहां उन्होंने रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। इसके बाद वे बीएलओ ड्यूटी के लिए कनैली चौराहा पहुंचे। शाम को जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने सराय अकिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने लगाया था कि बीएलओ के काम के दबाव और अधिकारियों की कथित प्रताड़ना के कारण कृष्ण बाबू वर्मा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगे थे। उनका मानना है कि इसी वजह से वह घर छोड़कर कहीं चले गए। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अगर पुलिस तत्परता दिखाती तो कृष्ण कुमार का पता पहले ही चल जाता। उनका कहना था कि कनैली से महिला घाट के बीच लगभग पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि कृष्ण कुमार घर से पेंट, शर्ट और स्वेटर पहनकर निकले थे, लेकिन उनका शव केवल अंडरवियर और बनियान में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान के लिए सराय अकिल इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में RSS की डोला यात्रा से होली शुरू:60 साल पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब, संवेदनशील इलाकों में ढकी गईं मस्जिदें
    Next Article
    लखनऊ में टॉप-10 थीम बेस्ड होलिक उत्सव:आज 3729 जगह जलाई जाएगी होलिका, रंगभरी होली 4 मार्च को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment