Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में सपा नेता इशहाक के खिलाफ तहरीर:हथियार लेकर नगर आयुक्त के चैंबर में घुसे, जान से मारने की धमकी दी

    4 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के नगर आयुक्त को चैंबर में घुस कर धमकी देने वाले सपा नेता अज्जू इशहाक के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू हो गई है। सहायक नगर आयुक्त के साथ पहुंचे प्रवर्तन दल ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। प्रवर्तन दल के किशोर कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। हथियारों से लैस होकर आए थे सपा नेता, जान से मारने की धमकी दी सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में कहा गया है कि 24 फरवरी को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपने कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुन रहे थे। उसी दौरान सपा नेता अज्जू इशहाक, प्रशांत वाल्मीकि और कांग्रेस नेता आगा यूनुस हथियारों से लैस होकर जबरदस्ती नगर आयुक्त के कार्यालय में घुस आए। नेताओं ने कार्यालय में घुसते ही नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि उस समय कार्यालय में कुछ महिलाएं भी बैठी हुई थीं। काफी संख्या में समर्थकों के साथ घुसे नेताओं ने मर्यादा लांघते हुए चिल्लाते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जैसे ही नगर आयुक्त ने सभी को शांति से बैठकर बात करने के लिए कहा, वैसे ही नेताओं ने भीड़ के साथ नगर आयुक्त को घेर लिया। तहरीर में आरोप लगाया है कि सपा नेता अज्जू इशहाक ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए नगर आयुक्त को जान से मारने की धमकी दी। नेता ने धमकी देते हुए कहा कि अभी तो कार्यालय में हो, जब सड़क पर होगे देख लूंगा। तभी अज्जू इशहाक के इशारे पर उनके साथ आए व्यक्ति ने कार्यालय में रखी स्टील की कुर्सी हमला करने के इरादे से उठा ली। इस पर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उसे छीन लिया। अज्जू इशहाक ने अज्जू इशहाक ने चिल्लाते हुए नगर आयुक्त की टेबिल पर हाथ मारते हुए धमकी दी। सपा नेता ने मारने के लिए कुर्सी उठाई, निगम कर्मियों ने पकड़ लिया अज्जू इशहाक ने चिल्लाते हुए कहा, लॉर्ड हो तुम, हो कौन तुम। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त पर हमला करने के लिए कुर्सी भी उठाई, लेकिन वहा मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। ​अज्जू इशहाक ने नगर आयुक्त को धमकाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन नगर भ्रमण पर जाते हैं। उस दौरान उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को कोई नहीं रोक पाएगा। उसने चेतावनी दी कि यदि दर्ज की गई एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इस दौरान अनाधिकृत रूप से घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। प्रवर्तन दल के किशोर कुमार शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी अधिकारी के साथ इस तरह की बदसलूकी न हो सके। उनका कहना है कि पूरी घटना की वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। जानिए पूरा मामला 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे नगर निगम का प्रवर्तन दल तस्वीर महल और तिब्बती कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों को हटाने पहुंचा था। इस दौरान नगर निगम की टीम और फल विक्रेताओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। इसी दौरान एक फल विक्रेता ने एक कर्मचारी पर लोहे के बाट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के सदस्यों ने ठेले पर लगा छाता हटाया और फल सड़क पर फेंक दिए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद नगर निगम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में FIR दर्ज कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अचानक उन्नाव कलेक्ट्रेट पहुंचे लखनऊ कमिश्नर:सीधे प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे, योजनाओं की समीक्षा की
    Next Article
    चित्रकूट में यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की उठी मांग:बोले- इससे उच्च शिक्षा में भेदभाव रुकेगा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment