Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल आते ही दफ्तर छोड़कर भागे कर्मचारी, 2 घंटे बाद अधिकारी बोले-यह मॉक ड्रिल थी

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के प्रधान डाकघर को बुधवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2 बजे मंडलीय कार्यालय के सिस्टम पर पासपोर्ट विभाग और मुख्य डाकघर में विस्फोटक छिपा होने संदेश आया। इसके बाद कर्मचारी और अधिकारी कुर्सियां छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। वहीं, सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस के अलावा डॉग स्कॉयड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। हालांकि बाद में सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि यह केवल एक मॉक ड्रिल थी। सुरक्षा एजेंसियों की पांच गाड़ियां पहुंची ई–मेल के आते ही पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 4 बजे सुरक्षा एजेंसियों की पांच गाड़ियां डाकघर परिसर में दाखिल हुईं। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। बम ट्रैक और खोजी कुत्तों की मदद से विभाग की एक-एक फाइल, खिड़कियों, मेजों और कचरे के डिब्बों तक की बारीकी से घंटों तलाशी ली गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक डाकघर का सारा कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दो घंटे तक चला अभियान ​दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों ने खुलासा किया कि यह सुरक्षा व्यवस्था की मुस्तैदी को परखने के लिए की गई एक मॉक ड्रिल थी। सच्चाई सामने आने के बाद दहशत में डूबे कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जांच के बाद शुरू हुआ काम प्रवर डाक पाल विनय कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि मंडलीय विभाग द्वारा संदिग्ध वस्तु की आशंका जताते हुए यह अभ्यास आयोजित किया गया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को डाकघर में दोबारा सामान्य रूप से कार्य शुरू हो सका। सुरक्षा की परख के लिए हुआ मॉक ड्रिल सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि आपतकालीन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी। इस तहर के आयोजन होते रहते हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल का निरीक्षण, कई डॉक्टर और स्टॉफ गायब:तीमारदार ने की ADM से शिकायत, 5 दिन से वेंटिलेटर खराब
    Next Article
    मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय खिलाड़ी पर हमले का मामला:6 नामजद में से 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment