Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय खिलाड़ी पर हमले का मामला:6 नामजद में से 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बीते सोमवार को मेरठ कॉलेज में बागपत निवासी मुकुल धाम जो एक राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं उन पर कुछ छात्रों ने मामूली बात को लेकर लाठी डंडों से हमला कर दिया था( जिसमें 6 नामजद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उसमें से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश में भी टीम लगातार दअभिस दे रही है जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सबसे पहले जानिए क्या था घटनाक्रम…… 16 मार्च को सेल्फ फाइनेंस विभाग में पढ़ने वाला छात्र औश्र राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बागपत निवासी मुकुल धामा अपना प्रेक्टिकल देने कॉलेज आया था। इस दौरान उसका , वहीं पढ़ने वाले नमन से कंधा टकरा गया। इसके बाद इसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया और नमन के साथियों ने मुकुल पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार इसी दौरान भराला गांव निवासी प्रशांत ने उसको यह कहते हुए मारा कि हमारी पहुंच मंत्री तक है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारी रिपोर्ट भी कर लेना कुछ नहीं होगा। बाकी आरोपी अभी भी फरार पीड़त मुकुल धामा द्वारा 6 जामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें से अभी दो की ही गिरफ्तारी की गई है। बाकी अभी भी फरार हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों में से एक अपने आप को किसी बड़े नेता का रिश्तेदार का परिचित बताता है इसलिए कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल आते ही दफ्तर छोड़कर भागे कर्मचारी, 2 घंटे बाद अधिकारी बोले-यह मॉक ड्रिल थी
    Next Article
    बांदा में SDM पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट का आरोप:चेकिंग के दौरान विवाद, चालक गाड़ी से कूदकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment