Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, सादे कपड़ों में छापा मारकर 224 गिरफ्तार

    29 minutes from now

    1

    0

    अलीगढ़ जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज कुमार ने बृहस्पतिवार को इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराब पीकर आम नागरिकों और राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं।सादे कपड़ों में तैनात रही पुलिस टीमइन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए बुधवार रात सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें बनाकर संदिग्ध इलाकों में अचानक छापेमारी की गई। इस दौरान कई स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते पाए गए। इसके अलावा, कई शराब की दुकानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए ग्राहकों को मौके पर ही शराब परोसते हुए पाया गया, जो कि कानूनन अपराध है।इसे भी पढ़ें: दुनिया बदल चुकी है, Veto दो... UN में गरज कर बोला भारत- सुधार सबसे जरूरी 1,000 से अधिक लोगों का हुआ एल्कोहल टेस्टआधी रात तक चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने 1,000 से अधिक लोगों का ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) के जरिए एल्कोहल टेस्ट किया। इनमें से नियमों का उल्लंघन करने और नशे में पाए जाने पर 224 लोगों को हिरासत में लिया गया।इसे भी पढ़ें: मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया, Tejasswi Prakash और Aarush Bhola पर भड़के Elvish Yadav पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शांति भंग और नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए सभी आरोपियों को बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एसएसपी नीरज कुमार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वंदे मातरम' पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया 'मानसिक गुलामी', राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज
    Next Article
    Supreme Court ईडी को मिली शक्तियों से जुड़े 2022 के निर्णय पर पुनर्विचार सुनवाई करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment