Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shillong हिंसा के बाद Meghalaya में CRPF और RAF तैनात, केंद्र ने दी मंजूरी

    4 hours from now

    1

    0

    शिलांग में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों के घायल होने, वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और एक सरकारी वाहन को आग के हवाले किए जाने के एक दिन बाद केंद्र ने बृहस्पतिवार को मेघालय में केंद्रीय बलों की पांच कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दे दी। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने के लिए 25 अगस्त तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चार कंपनियों और द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की एक कंपनी की तैनाती को मंजूरी दी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से संपर्क किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।इसे भी पढ़ें: Delhi Student Protests: हिंसा और पुलिस ज्यादती की जांच करेगा SC का पैनल, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी संभालेंगे कमान‘खासी स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) द्वारा बुधवार को आयोजित एक रैली के दौरान शहर के कई हिस्सों - जैसे फायर ब्रिगेड चौराहे, नोंगमेनसोंग, पोलो, बारिक और मावलाई - में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 31 वाहन (जिनमें अधिकांश सरकारी एसयूवी थीं) क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक सरकारी वाहन को फूंक दिया गया और कई पैदल यात्रियों के साथ मारपीट की गई। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिएम ने नुकसान की पुष्टि की और बताया कि राहत एवं पुनर्वास कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों में भी तोड़-फोड़ की गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात केएसयू के अध्यक्ष रेमंड खारजाना, उपाध्यक्ष प्यंकमेनलांग सनमिएत और महासचिव रूबेन नाजिआर को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट के आरोपों में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई केएसयू नेतृत्व द्वारा संवाददाता सम्मेलन में हिंसा पर दुख व्यक्त करने और तोड़फोड़ में अपने सदस्यों के शामिल होने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद हुई।इसे भी पढ़ें: Hong Min Gi Controversy: इन्फ्लुएंसर ने होंग मिंगी पर लगाए मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप, एजेंसी ने नकाराअपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए संगठन द्वारा इस रैली का आयोजन किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDA ने Delhi Master Plan 2047 अधिसूचित किया, अवैध कॉलोनियों और झुग्गी पुनर्वास की योजना पेश
    Next Article
    Delhi Women Safety: पिंक बसों में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी, LG ने 'शिष्टाचार स्क्वाड' को दिए कड़े निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment