Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल टेबल टेनिस में TSH के आशुतोष चमके:5 गेम के कड़े मुकाबले में नोएडा के सिद्धांत को हराया; अंडर-15 में प्रतीक-राजदीप और तनीष्का-सत्या फाइनल में

    43 minutes ago

    1

    0

    कानपुर के द स्पोर्ट्स हब (TSH) में आयोजित यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन स्थानीय खिलाड़ियों का जलवा रहा। टीएसएच के आशुतोष गुप्ता ने राउंड ऑफ 128 के बेहद कड़े मुकाबले में नोएडा के सिद्धांत जैन को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 64 में अपनी जगह पक्की की। पांच गेम तक चले इस सांस थाम देने वाले मैच में आशुतोष ने जबर्दस्त धैर्य दिखाया। कोच सत्यम मिश्रा ने उनकी इस जीत को उनकी लगन और कड़ी मेहनत का नतीजा बताया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में टीएसएच के अर्नव आनंद ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। एक और जीत दर्ज करते ही वे मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। अंडर-15 बालक वर्ग, राजदीप और प्रतीक खिताबी मुकाबले में बालक अंडर-15 वर्ग में फाइनल के लिए जोरदार जंग देखने को मिली। पहले सेमीफाइनल में प्रतीक ने पश्चिम बंगाल के रिशान चट्टोपाध्याय को सीधे गेमों में 13-11, 11-8, 11-6 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब के त्रिजल वोहरा और राजदीप के बीच रोमांचक टक्कर हुई। पांच गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में राजदीप ने 14-12, 13-11, 7-11, 6-11, 13-11 से बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 बालिका वर्ग: तनीष्का और सत्या ने फाइनल में बनाई जगह बालिका अंडर-15 वर्ग के सेमीफाइनल में तनीष्का का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने पश्चिम बंगाल की शरीका शाहिद को सीधे सेटों में 11-5, 11-9, 13-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सत्या ने तमिलनाडु की बी. वार्णिका को 13-11, 7-11, 12-10, 11-8 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी एंट्री पक्की की। क्वार्टर फाइनल में दिखा खिलाड़ियों का जबर्दस्त हुनर इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तनीष्का ने बंगाल की तिताश चटर्जी को सीधे सेटों में 11-1, 11-7, 11-6 से हराया, जबकि सत्या ने असम की दिविजा पॉल को 3-2 से मात दी थी। बालक वर्ग में राजदीप ने बंगाल के अंशुमान फ्रॉय को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया था। टूर्नामेंट के पांचवें दिन देश भर से आए युवा पैडलर्स के बीच एक-एक पॉइंट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर दो किन्नर गिरफ्तार:यात्रियों को परेशान करने के आरोप में पकड़ा
    Next Article
    मथुरा में हाईवे पर ट्रक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर:राधावली के पास हादसा, दोनों वाहन पलटे, यातायात बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment