Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan में BLA का तांडव, मुनीर के 7 सैनिक ढेर, जाफर एक्सप्रेस आते ही हुआ धमाका

    3 hours from now

    1

    0

    पाकिस्तान के हालात बिल्कुल खराब हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान की सरकार आम लोगों के निशाने पर है तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सुरक्षा बल विद्रोहियों के निशाने पर है। वजह साफ है क्योंकि पाकिस्तानी सेना लगातार पूरे देश में अत्याचार करती है और यही वजह है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोएटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को विद्रोहियों ने निशाना बना लिया। जैकोबाद के पास ट्रेन के पहुंचने से कुछ वक्त पहले ही रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ जिससे पटरी पूरी तरह से तबाह हो गई। एतहात के तौर पर जाफर एक्सप्रेस को जैकोबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमाके की जांच के बाद लगातार इलाके का कॉर्डन भी किया गया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं आया।   इसे भी पढ़ें: UP Police ने Pakistan ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर की कार्रवाई, 52 गिरफ्तारसबसे बड़ी बात यह है कि जाफर एक्सप्रेस इसलिए भी निशाने पर विद्रोहियों के आता है क्योंकि इसके जरिए पाकिस्तानी सैनिक आवाजाही करते हैं। वहीं एक और बड़ी घटना बलूचिस्तान में घटित हुई। 17 अगस्त को एक हमले की जिम्मेदारी बीआरएएस यानी कि बलूच राजी ओजाई संगर गुट ने ली है। उसके लड़ाकों का दावा है कि उसने नुस्की में कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सेना पर जबरदस्त सशस्त्र हमला किया और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया गया है कि नुस्की के कचकी इलाके में लेवीज स्टेशन के पास कब्जा करने वाली पाक सेना की गाड़ियों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। इस ऑपरेशन में बताया गया है कि सेना की तीन गाड़ियों पर सीधे हमला हुआ और उसमें सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। आठ से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान दावा है कि दुश्मनों ने एक क्वाडकॉप्टर को भी मार गिराया गया।इसे भी पढ़ें: सर्जियो गोर का बयान, इतना बौखलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को कर लिया तलब, ट्रंप का रिएक्शन देखने वाला होगा! बीएआरएस इस सफल ऑपरेशन की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर सामने आया और उसने कहा कि जब तक बलूच मातृभूमि की पूर्ण आजादी और कब्जा करने वाली सेनाओं की वापसी नहीं होती तब तक वो ऐसे ही पाकिस्तानी सेना पर हमला जारी रखेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तानी सेना की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ भारतीय और अमेरिकन की एंट्री... UAE ने हमें होटलों से भगाया, पाकिस्तानी संसद में MP ने बयां किया दर्दलगातार बलूचिस्तान हो, खैबर पख्तून ख्वाह हो हर जगह पाकिस्तानी सेना निशाने पर है। हालांकि बीआरएस के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी सेना भी इस घटना पर मौन बरत रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो चारों तरफ पाकिस्तान की सेना इस वक्त मुसीबत से घिरी हुई है। क्योंकि सिर्फ बलूचिस्तान और खैबर पख्तून ख्वा ही नहीं बल्कि पीओके में भी पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ खुलेआम आवाज उठ रही है और पीओके से भी लोग यही चाह रहे हैं कि पाकिस्तान की सेना पीओके छोड़कर जाए। ऐसे में इस वक्त पाकिस्तान के हालात बेहद नाजुक हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए
    Next Article
    Mirza Fakhrul Islam Alamgir बने Bangladesh के नए राष्ट्रपति, ओली अहमद को हराया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment