Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल पर दो किन्नर गिरफ्तार:यात्रियों को परेशान करने के आरोप में पकड़ा

    40 minutes ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो किन्नरों को संदिग्ध गतिविधियों और यात्रियों को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे आरपीएफ़ प्रभारी ने दी। प्रभारी के अनुसार दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार रात चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर दो किन्नर संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाए गए। आरपीएफ टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिस दौरान उन्होंने कथित तौर पर यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। रेलवे परिसर में यात्रियों को असुविधा पहुँचाने और व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में आरपीएफ ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। प्रभारी पाटीदार के अनुसार, दोनों को उनके कथित अपराध और रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं से अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि उन्हें जमानत दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि एक महीने पहले भी 9 फर्जी किन्नरों को यात्रियों से जबरन वसूली और हंगामा करने के आरोप में जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसर में यात्रियों को परेशान करने या व्यवस्था बाधित करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद स्टेशन पर चेकिंग और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस और आरपीएफ की टीमें प्लेटफॉर्मों पर लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और स्टेशन की व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूजा मारकर बाइक पंचर करने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:वृंदावन में युवक ने 2 सवारी बिठाई थी; लोगों ने कहा- ये पुलिसवालों की गुंडई है
    Next Article
    नेशनल टेबल टेनिस में TSH के आशुतोष चमके:5 गेम के कड़े मुकाबले में नोएडा के सिद्धांत को हराया; अंडर-15 में प्रतीक-राजदीप और तनीष्का-सत्या फाइनल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment