Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP-RSS के लोग हमारे साथ:कानपुर में कहा- विदेशी जनता पार्टी का शासन खत्म, जल्द ही हमारी पार्टी की सरकार बनेगी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अलंकार अग्निहोत्री का उनकी मां ने फरसा और धनुष-बाण देकर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने देखो-देखो कौन आया…शेर आया और जिंदाबाद के नारे लगाए।अलंकार अग्निहोत्री ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- देश में जो विदेशी जनता पार्टी थी, अब उसका शासन मानसिक स्तर पर खत्म हो चुका है। देश के सभी राज्यों और फिर जिलों व ब्लॉक स्तर तक हम अपने पार्टी काे खड़ा करेंगे। देश के 50 से 60 फीसदी लोग हमारे साथ हैं। हम लोग राजनीति में एक विकल्प के रूप में स्थापित होने जा रहे हैं। जल्द ही हमारी पार्टी राजनैतिक भागीदारी के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। अलंकार अग्निहोत्री ने अपना मोबाइल दिखाते हुए बताया कि पार्टी बनाने के बाद देश भर से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। इसमें भाजपा और आरएसएस के लोग बड़ी संख्या में हैं।ॉ नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीतिक पार्टी बनाने वाले PCS अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर केशव नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। दैनिक भास्कर ने अलंकार अग्निहोत्री ने बातचीत की। पढ़िए रिपोर्ट…. सवालः पार्टी का गठन करने के बाद अब आपकी प्लानिंग क्या है? जवाबः अभी हमारी पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) का गठन हुआ है। अब भारत निर्वाचन आयोग के सामने सभी दस्तावेज पेश करके इसे लीगल या प्रमाणिक रूप देना है। हमारा संगठन देश में बड़े पैमाने पर काम करेगा। देश के सभी राज्यों और फिर जिलों व ब्लॉक स्तर तक हम अपने पार्टी काे खड़ा करेंगे। देश के लोगों में अभूतपूर्व खुशी का माहौल है। देश में जो विदेशी जनता पार्टी थी, अब उसका शासन मानसिक स्तर पर खत्म हो चुका है। जैसा कि हमने बताया था कि अब हम लोग राजनैतिक विकल्प बनने जा रहे हैं। देश के सभी राज्यों में हम लोग अपनी हिस्सेदारी लेने जा रहे हैं। सवालः पार्टी की घोषणा के बाद कौन से लोग संपर्क कर रहे हैं? जवाबः अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- जितने भी संगठन और राजनैतिक पार्टी हैं सभी के पदाधिकारी लगातार संपर्क कर रहे हैं। देश के 50 से 60 फीसदी लोग हमारे साथ हैं। हम लोग राजनीति में एक विकल्प के रूप में स्थापित होने जा रहे हैं। जल्द ही हमारी पार्टी राजनैतिक भागीदारी के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। सवालः क्या भाजपा और आरएसएस के लोग भी आपके संपर्क में हैं? जवाबः जी बिल्कुल सभी दलों के लोग हमसे संपर्क में हैं। देखिए जो इनका कोर वोटर है, बिदेशी जनता पार्टी (बीजेपी) का कोर वोटर ध्वस्त हो चुका है। इनका पूरा वोटर अब हमारे साथ में है। इनका 50 से 60 फीसदी वोटर हमारे साथ में है। अगर हम देखेंगे तो मानसिक स्तर पर एक अच्छा वर्ग हम लोगों के साथ में आ चुका है। इसका परिणाम आपको जल्द ही जब चुनाव का रिजल्द सामने आएगा तो सभी के सामने होगा। सवालः आपने बताया कि लोग आपकी पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं? जवाबः सत्तारूढ़ पार्टी के साथ ही विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और सदस्य लगातार हमारी पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इनके सभी प्रतिनिधि जो परेशान हैं, इनके संघ में दो फाड़ हो चुके हैं। पूरा-पूरा कैडर हमारे साथ है, क्योंकि हमारे साथ सनातनी कैडर है। अब देश में सिर्फ दो तरीके के कैडर बचे हैं। पहला सनातनी और दूसरा गैर सनातनी लोग हैं। पूरा सनातनी कैडर हमारे साथ है। कोर वोटर और इन्होंने जो देश की आत्मा का हनन किया है। आप देखेंगे कि हमारी पार्टी के आवाह्न करते ही सभी सनातनी हमारी पार्टी के साथ खड़े हो जाएंगे। सवालः क्या आपकी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी? जवाबः देखिए, अब हम लोग और हमारी पार्टी पूरी तरह से राजनीति में आ चुकी है। राजनैतिक परिदृष्य में जहां भी संवैधानिक चुनाव होते हैं, वहां पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इससे उन्होंने तस्वीर साफ कर दी कि ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगे। सवालः आप वाराणसी में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले क्या बात हुई? जवाबः दो बिंदुओं को मिलकर मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से मिला था। एक तो मुझे अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करनी थी और दूसरा उनका आशीर्वाद लेना था। उनके ऊपर जो अनर्गल और सुनियोजित साजिश के तहत जो आरोप लगाए गए हैं। हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी बदमाश ने आरोप लगाए थे। उसके आरोप के आधार पर अनैतिक और दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई की जा रही है। मेरा माननीय हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से निवेदन है कि पूरे मामले का संज्ञान लेकर एफआईआर को निरस्त कर देनी चाहिए। आप ऐसे व्यक्ति जो गोतस्करी, रेप और हिस्ट्रीशीटर के साथ ही 25 हजार के इनामी बदमाश की शिकायत पर मामले की जांच करा रहे हैं। सवालः अगर शंकराचार्य के मामले में सरकार पीछे नहीं हटती है तो आप क्या करेंगे? जवाबः हम और पूरा देश शंकराचार्य के साथ है। अगर शंकराचार्य जी को जरा सी भी आंच आई तो देश के लोग माफ नहीं करेंगे। सवालः नौकरी छोड़ने के बाद आपकी पत्नी और मां की क्या प्रतिक्रिया थी? जवाबः मेरी पत्नी और मेरी मां पूरी तरह से मेरे साथ हैं। पूरा परिवार और देश हमारे साथ है। मेरी मां तो उन्होंने आज फरसा और धनुष-बाण से मेरा स्वागत किया है। मेरी मां ने खुद कहा कि आप लड़ों और पूरा देश आपके साथ है। बहन बोलीं- कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं चचेरी बहन मनीषा दुबे ने कहा- मैं अपने भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं। मेरी घर परिवार में बहुत उत्साह का माहौल है। मेरा पूरा परिवार बहुत पढ़ा लिखा है। इस परिवार का कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति अगर राजनीति में आया तो जरूर किसी अच्छे काम के लिए ही आया है। मां गीता अग्निहोत्री ने कहा- हम बेटे का पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। क्योंकि मेरा बेटा समाज और देश के लिए समर्पित है। पूरा परिवार उनके साथ खड़ा हुआ है। मेरा बेटा हर जगह सफल हुआ और यहां भी सफल होगा। 23 फरवरी को वृंदावन में राजनीतिक पार्टी 'राम' के गठन की घोषणा की अलंकार अग्निहोत्री ने 23 फरवरी को वृंदावन में अपनी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के गठन की घोषणा की थी। पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा यानी RAM रखा। पार्टी के झंडे में भगवान श्रीराम का तीर- धनुष है। अलंकार ने लोगों के सामने पार्टी का विजन और एजेंडा रखा था। कहा- भाजपा से जनरल और ओबीसी वर्ग का मोहभंग हो चुका है। सभी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- हमारे संपर्क में सभी पॉलिटिकल पार्टी, ब्राह्मण संगठन, किसान संगठन और सवर्ण समाज, OBC संगठन हैं। SC-ST के संगठन भी हमारे संपर्क में हैं। भाजपा और आरएसएस के लोग भी संपर्क कर रहे हैं। 26 जनवरी को इस्तीफा दिया, बोले- शंकराचार्य के अपमान से आहत हूं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसकी वजह UGC के नए कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई थी। हालांकि, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। शासन ने उन्हें सस्पेंड कर जांच बैठा दी है। 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे सिटी मजिस्ट्रेट डीएम अविनाश सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। बाहर आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- मुझे डीएम आवास में 45 मिनट बंधक बनाकर रखा गया। लखनऊ से डीएम के पास फोन आया। गाली देते हुए कहा गया पंडित पागल हो गया है। इसको रातभर बंधक बनाकर रखो। मीडिया को मैंने पहले ही बता दिया था। SSP के कहने पर मुझे छोड़ा गया। मैं अपनी जान बचाकर भागा हूं। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। उन्होंने जाते-जाते कहा था- वे आज बरेली में ही अपने परिचितों के यहां रुके हैं। उनके साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे। 5 पेज का लेटर लिखकर दिया था इस्तीफा अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफे में 5 पेज का एक लेटर भी लिखा। जिसमें उन्होंने कहा- 'प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़ी गई।' उन्होंने लिखा- ऐसी घटना किसी भी साधारण ब्राह्मण को अंदर से हिला देती है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और मौजूदा सरकार ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ काम कर रही है। उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ब्राह्मणों की बात करने वाला कोई नहीं है। अलंकार अग्निहोत्री ने सवाल पूछा- क्या ब्राह्मणों के नरसंहार की तैयारी है। सिटी मजिस्ट्रेट को मनाने के लिए ADM के साथ तीन अन्य अफसर पहुंचे थे। चारों अफसर करीब एक घंटे सिटी मजिस्ट्रेट के आवास में रहे। फिर लौट गए। सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई ब्राह्मण संगठनों के नेता अलंकार अग्निहोत्री से मिलने पहुंचे। आवास के बाहर ब्राह्मण नेताओं ने प्रदर्शन भी किया। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले अलंकार अग्निहोत्री 2019 में PCS अफसर बने थे। उनकी 15वीं रैंक आई थी। अलंकार अपने ऑफिस में भगवान बजरंगबली की तस्वीर लगाकर चर्चा में आए थे। उस समय भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में हंगामा भी किया था। इस दौरान अफसर से नोकझोंक भी हुई थी। ------------------- ये भी खबर पढ़ें- मायावती बोलीं- सपा नौटंकीबाज, BJP को फायदा पहुंचा रही:कांशीराम जयंती पर 'पीडीए दिवस' मनाने को लेकर अखिलेश पर भड़कीं सपा कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे नौटंकी करार दिया है। उन्होंने X पर कहा- सपा अब नौटंकी कर रही है। सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से दलित-पिछड़ा विरोधी रहा है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोलेरो 40 फीट नीचे नहर में गिरी, चारों दरवाजे उखड़े:बिजनौर में शादी से लौट रहे थे 6 दोस्त, उत्तराखंड के दो युवकों की मौत
    Next Article
    महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश:बुढ़िया माता का दर्शन करके लौट रही थी, तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment