Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश:बुढ़िया माता का दर्शन करके लौट रही थी, तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुढ़िया माता मंदिर घूमने आई एक महिला से सरेराह लूट का मामला सामने आया है। महिला दर्शन करके लौट रही थी। उसी दौरान दो बाइक सवार कुसमी जंगल में उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानिए पूरा मामला… गुरुवार को देवरिया के बड़की बभनी थाना की रहने वाली पूनम चौरसिया अपनी जेठानी के साथ बुढ़िया माता मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची। दर्शन करके लौट ही रही रही थी रास्ते में दो बदमाशों ने उनपर हमला कर गले से सोने के मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि कुसमी जंगल से रोड पर आने के लिए वो अपनी जेठानी के साथ पैदल ही चल रही थी। तभी यह घटना हुई। एक लड़का कुछ दूर आगे बाइक लेकर पहले से ही खड़ा था। दूसरा पीछे से आकर मंगलसूत्र खींच कर भागते हुए उसकी बाइक पर जाकर बैठा और दोनों फरार हो गए। मैं पूरी तरह घबरा गई। समझ नहीं आया कि अचानक क्या हुआ। हमने कुछ दूर तक दौड़ा कर उसे पकड़ना चाहा लेकिन वे तेज स्पीड में गाड़ी लेकर भाग गए। मौके पर उनमें से एक का एक पैर का चप्पल छूट गया। उसके बाद हमने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिलाओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP-RSS के लोग हमारे साथ:कानपुर में कहा- विदेशी जनता पार्टी का शासन खत्म, जल्द ही हमारी पार्टी की सरकार बनेगी
    Next Article
    काजल की लीख के बराबर भी भ्रष्टाचार नहीं:राज्यमंत्री बोले- सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कर रही काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment