Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 200 गुना बढ़ी इंडक्शन की डिमांड:दुकानदार बोले- बस 2 दिन का स्टॉक बचा, महिला बोली- इधर बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से शहर के कई घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग अब गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। ईरान इजराइल-अमेरिका में जारी युद्ध और सप्लाई में आई दिक्कतों की वजह से एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। इसका सीधा असर गोरखपुर के बाजार और आम लोगों की दिनचर्या पर देखने को मिल रहा है। इंडक्शन खरीदने के लिए दुकानों पर बढ़ी भीड़ शहर के बड़े रिटेल स्टोर रूंगटा एजेंसी पर सुबह से ही इंडक्शन चूल्हा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। लोग गैस सिलेंडर की समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द इंडक्शन खरीदना चाह रहे हैं। रूंगटा एजेंसी के मालिक शाश्वत ने बताया कि पिछले चार दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां एक दिन में औसतन 4 से 5 इंडक्शन चूल्हे बिकते थे, वहीं अब एक ही दिन में 400 से 500 से ज्यादा चूल्हे बिक रहे हैं। गैस खत्म होने से बच्चे का स्कूल जाना भी हुआ मुश्किल इंडक्शन खरीदने पहुंची सावित्री दुबे ने बताया कि उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और दो दिनों से खाना नहीं बन पा रहा है। इसकी वजह से उनका बच्चा स्कूल भी नहीं जा पा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में इंडक्शन खरीदना पड़ रहा है, क्योंकि बाजार में सिलेंडर मिल ही नहीं रहा है। मांग बढ़ने से कीमतों में भी हुआ इजाफा इंडक्शन की मांग बढ़ने का असर इसकी कीमतों पर भी पड़ा है। दुकानदारों के मुताबिक बढ़ती मांग के कारण इंडक्शन चूल्हों के दाम करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। हालांकि फिलहाल कुछ दुकानों में स्टॉक मौजूद है, लेकिन अगर यह खत्म हो गया तो नया माल मंगवाना आसान नहीं होगा। दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल नए ऑर्डर लगाने में भी परेशानी हो रही है। नया माल आने में लग सकते हैं 45 से 60 दिन शाश्वत के अनुसार, भारत में उपलब्ध लगभग सभी इंडक्शन ब्रांड का माल बाजार में बिक चुका है। अब अगर चीन से नया माल मंगवाना भी चाहें तो उसे आने में करीब 45 से 60 दिन लग सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में इंडक्शन चूल्हों की कीमत गोरखपुर के बाजार में अलग-अलग कंपनियों के इंडक्शन चूल्हों के दाम बढ़ गए हैं। बजाज इंडक्शन: पहले 2600 रुपये, अब 2800 रुपये लेजर इंडक्शन: पहले 2500 रुपये, अब 2600 रुपये फिलिप्स इंडक्शन: पहले 3000 रुपये, अब 3200 रुपये प्रेस्टीज इंडक्शन: पहले 2700 रुपये, अब 3000 रुपये एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच इंडक्शन चूल्हे फिलहाल लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनते नजर आ रहे हैं। अगर गैस सप्लाई की स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में इंडक्शन की मांग और कीमत दोनों बढ़ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलविदा नमाज में ईरान की जीत के लिए दुआ:कानपुर में मौलाना बोले- युद्ध में ईरान को कामयाबी मिले, हमारी रूह ईरान से जुड़ी हुई
    Next Article
    'भारत समेत पूरी दुनिया से गिड़गिड़ा रहा है अमेरिका', जानें ईरान के विदेश मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment