Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में होली पर ट्रेनों में वेटिंग 350 पार:अकबरपुर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों में सीटें नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में होली पर्व के नजदीक आते ही अपने घरों को लौटने वाले परदेसियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चार मार्च को मनाए जाने वाले इस त्योहार के लिए नौकरीपेशा और प्रवासी लोगों ने घर लौटना शुरू कर दिया है, जिससे बसों और ट्रेनों में आरक्षित सीटों के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है और प्रतीक्षा सूची लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और लुधियाना से आने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 300 के पार पहुंच गई है। सैकड़ों यात्री अपने आरक्षित टिकटों के कंफर्म होने का इंतजार कर रहे हैं। जिन यात्रियों को प्रतीक्षा टिकट मिला है और सीट पक्की नहीं हुई है, वे अब दूसरे परिवहन साधनों पर भी विचार कर रहे हैं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी स्थिति गंभीर है। कोटा-पटना एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस में एक भी सीट खाली नहीं है। आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 200 की प्रतीक्षा सूची है, जबकि छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में डेढ़ सौ यात्री वेटिंग में हैं। मुंबई जाने वाली अप-डाउन साकेत एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 350 के पार पहुंच गई है। यात्री अब परिवहन निगम की बसों और लंबी दूरी की निजी बसों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, स्टेशनों पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। रेल प्रशासन होली पर ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ और आरक्षण टिकटों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर के लिपिक बृजेश यादव ने बताया कि कैफियत एक्सप्रेस में 10 मार्च तक अधिकांश ट्रेनें फुल वेटिंग चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी दी कि त्योहार के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक है और विशेष ट्रेनों का संचालन लखनऊ रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के बाजारों में होली की धूम:ठाकुर जी के रंग-बिरंगे वस्त्रों और पिचकारियों की बढ़ी मांग
    Next Article
    लखनऊ में कलर फॉग-सतरंगी पटाखे की बढ़ी मांग:हर्बल भगवा रंग बड़ों की पसंद, डॉक्टर बोले- केमिकल वाले रंगों से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment