Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में IPS की मां की हत्या-लूट का मामला:पोस्टमार्टम में चोट और संघर्ष के निशान नहीं मिले: विसरा-हार्ट की जांच से खुलेगा राज

    5 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक निरीक्षण कराया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही हार्ट की भी हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के अनुसार, रविवार 16 अगस्त को दोपहर 1:13 बजे रमेश चंद मिश्रा ने मालीपुर थाना प्रभारी को सूचना दी थी कि रूढ़ा धमरुआ निवासी आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शुरुआती सूचना में परिजनों की ओर से भी मौत की वजह हार्ट अटैक ही बताई गई थी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा ने पुलिस को हत्या की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मां के शरीर पर मौजूद ज्वेलरी भी गायब है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। पोस्टमार्टम में चोट या संघर्ष के निशान नहीं पुलिस के मुताबिक, पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले। तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया। वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। हार्ट की भी होगी हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच मृतका के हार्ट को भी हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि उनकी मौत वास्तव में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल पोस्टमार्टम में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हो। हालांकि, परिजनों की ओर से जताई गई आशंका और गहने गायब होने की बात को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विसरा और जांच रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है। अब विसरा और हार्ट की वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। इन रिपोर्टों के आधार पर ही पुलिस यह तय कर सकेगी कि 94 वर्षीय इंद्रावती की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल पोस्टमार्टम में चोट और संघर्ष के निशान नहीं मिलने के कारण हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में नगर पालिका कर्मचारी की मौत का मामला:पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मां ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:नौ घायल, नौ पर मुकदमा; बाराबंकी पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment