Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:नौ घायल, नौ पर मुकदमा; बाराबंकी पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। पूरे गुमान सिंह का पुरवा गांव में 65 वर्षीय शमशेर अली की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं। शमशेर अली के घर के सामने करीब 15 बिस्वा जमीन को लेकर गांव के विक्रम सिंह पक्ष से विवाद चल रहा था। शमशेर अली ने इस जमीन पर धान की फसल लगा रखी थी। आरोप है कि विक्रम सिंह, उनके बेटे रोशन सिंह, शक्ति सिंह और भाई पृथ्वीराज सिंह समेत अन्य लोग ट्रैक्टर और लाठी-डंडे लेकर खेत पहुंचे और धान की फसल जोतने लगे। शमशेर अली ने खेत की जुताई का विरोध करते हुए ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे टक्कर लगने पर वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल शमशेर अली को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने शमशेर के भाई रशीद अली, भतीजे अरमान और परिवार की महिलाओं समेत अन्य सदस्यों को भी पीटा। बचाने पहुंचे दो ग्रामीण भी घायल हो गए। घायलों में रशीद अली, बदरुननिशा, राजेंद्र कुमार, साबरीन बानो, सबा बानो, सजीदुल निशा, शंकर लाल और अरमान अली शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही आरोपी ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के भतीजे उस्मान की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में IPS की मां की हत्या-लूट का मामला:पोस्टमार्टम में चोट और संघर्ष के निशान नहीं मिले: विसरा-हार्ट की जांच से खुलेगा राज
    Next Article
    भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् अपमान का आरोप लगाया:बहराइच में युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment