Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में जिला मुख्यालय का तमसा मार्ग बना बाइक स्टैंड:200 मीटर की दूरी में घंटों का सफर स्कूलों के जाम से लोग बेहाल, पार्किंग की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के जिला मुख्यालय के तमसा मार्ग पर कालोनी के बीच संचालित हो रहे स्कूल अब स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि घर से महज 200 मीटर दूर मेन रोड तक पहुंचने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। बुधवार सुबह स्थिति तब और बिगड़ गई, जब अयोध्या रोड से तमसा मार्ग को जोड़ने वाली गली में सैकड़ों बाइकों की लंबी कतार लग गई और पूरा रास्ता अवरुद्ध हो गया। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा देने आए छात्रों ने अपनी बाइक सड़क पर ही खड़ी कर दीं। देखते ही देखते गली पार्किंग स्थल में बदल गई और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर परीक्षा या स्कूल के समय पर सामने आती है, लेकिन इस बार हालात बेहद गंभीर रहे। जाम के कारण कई लोग समय पर दफ्तर नहीं पहुंच सके, जबकि कुछ बुजुर्ग और महिलाएं जरूरी काम होने के बावजूद घर से बाहर नहीं निकल पाए। लोगों का कहना है कि स्कूलों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है और प्रशासन की ओर से भी यातायात प्रबंधन के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जाता। सोशल मीडिया पर जाम की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। नाराज नागरिकों मुकेश श्रीवास्तव, अमित, नीरज, हिमांशु आदि ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि रोज-रोज की इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो सकती है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत:घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    प्रतापगढ़ में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:166 केंद्रों पर 1.02 लाख छात्र 12 मार्च तक देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment