Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:166 केंद्रों पर 1.02 लाख छात्र 12 मार्च तक देंगे परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 166 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1,02,983 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 12 मार्च तक संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में 12 संवेदनशील और 4 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनकी निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि छात्राओं की तलाशी केवल महिला शिक्षकों द्वारा ही कराई जाए, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ मर्यादा भी बनी रहे। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन ने 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 166 केंद्र व्यवस्थापक, 166 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा 166 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सतर्क निगरानी और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में जिला मुख्यालय का तमसा मार्ग बना बाइक स्टैंड:200 मीटर की दूरी में घंटों का सफर स्कूलों के जाम से लोग बेहाल, पार्किंग की मांग
    Next Article
    अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ रही लड़की गिरकर बेहोश हुई:4 राउंड लगाकर गिरी, लखनऊ छावनी में शामिल हो रहीं 1000 बेटियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment