Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में दो पुलियों का होगा पुनर्निर्माण:अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर जाम और हादसों से मिलेगी निजात

    4 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकर lनगर में अकबरपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले दोस्तपुर मार्ग पर स्थित दो पुलियों का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। ये पुलियां लंबे समय से जाम और हादसों का कारण बन रही थीं। नाबार्ड योजना के तहत इनके निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद से अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। यह मार्ग अकबरपुर को सीधे एक्सप्रेसवे से जोड़ता है, जिसके कारण इस पर छोटे-बड़े वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। इस मार्ग पर दो पुलिया हैं, जिनमें से एक गौहन्ना के निकट और दूसरी बेवाना के पास स्थित है। ये दोनों पुलिया जर्जर होने के साथ-साथ काफी संकरी भी हैं। गौहन्ना के पास वाली पुलिया की चौड़ाई सात मीटर और बेवाना के पास वाली पुलिया की चौड़ाई साढ़े छह मीटर है। संकरी और जर्जर होने के कारण इन पुलियों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है और हादसे भी होते रहते हैं। लंबे समय से इनके पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। इस संबंध में कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें भी की गई थीं। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय जायसवाल ने बताया कि दोनों पुलियों की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े 12 मीटर की जाएगी। आम लोगों के हित को देखते हुए हाल ही में इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुलाबी गैंग ने फतेहपुर थाने का घेराव किया:महिला उत्पीड़न और तीन मांगों पर अध्यक्ष हेमलता पटेल का प्रदर्शन
    Next Article
    हाथरस में नकली खाद फैक्ट्री पर छापा:नामी कंपनियों की बोरियों में नकली खाद भरी जा रही थी, गोदाम सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment