Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुलाबी गैंग ने फतेहपुर थाने का घेराव किया:महिला उत्पीड़न और तीन मांगों पर अध्यक्ष हेमलता पटेल का प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थरियांव थाने का घेराव किया। महिलाएं गुलाबी ड्रेस में हाथों में लाठी-डंडे लिए थीं। घेराव के दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने आरोप लगाया कि थरियांव पुलिस की संवेदनहीनता के कारण ही खुशबू नामक युवती ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई की होती, तो उसकी जान नहीं जाती। पटेल ने यह भी कहा कि थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है, बल्कि उन्हें दुत्कार कर भगाया जा रहा है, जो अब स्वीकार्य नहीं होगा। संगठन ने पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) थरियांव के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसे नायब तहसीलदार ने थाने पर प्राप्त किया। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं: खुशबू की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई, और फतेहपुर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार तथा थानों में जनसुनवाई को मजबूत करना। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि खुशबू को त्वरित न्याय नहीं मिला और जिले की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संगठन एसपी कार्यालय, फतेहपुर पर बड़ा और निरंतर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नायब तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस घेराव कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला सिंह, उत्तरा, राजनीति, सरिता, सुमन, शहरून, विनीता, काजल, रानी, रेखा सहित संगठन की बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिजन उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संख्या नहीं,संस्कार और एकता से समाज सशक्त होता है:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शेर की दहाड़ से भाग जाते हैं कुत्ते,बच्चा पैदा करने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में दो पुलियों का होगा पुनर्निर्माण:अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर जाम और हादसों से मिलेगी निजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment