Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेजन वनों के रक्षकों की हत्या पर Pope Leo ने मांगा न्याय, अवैध खनन पर जताई चिंता

    9 hours ago

    5

    0

    पोप लियो 14वें ने अमेजन के जंगलों की रक्षा करते हुए मारे गए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को न्याय की मांग की और स्थानीय आदिवासी समुदायों की उन कोशिशों का समर्थन किया जिनका उद्देश्य उनकी जमीन को पेड़ों की कटाई, अवैध खनन एवं ‘‘वर्चस्व कायम करने की कभी न खत्म होने वाली लालसा’’ से होने वाले नुकसान से बचाना है। दक्षिण अमेरिका की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में पोप लियो पेरू के अमेजन वर्षावन क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोप फ्रांसिस की उन प्रमुख शिक्षाओं को दोहराया जिनमें समाज के सबसे कमजोर वर्गों की देखभाल को ईश्वर की सृष्टि की रक्षा करने के समान बताया गया है।पोप लियो ने पुकाल्पा शहर में उकायाली नदी के किनारे एकत्र आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों और मिशनरियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘धरती की पुकार और गरीबों की पुकार को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि वह न्याय और शांति की तलाश कर रहे आदिवासी समुदायों का समर्थन करने के लिए पुकाल्पा आए हैं। उन्होंने पर्यावरण संगठनों के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि 2010 से 2024 के बीच पर्यावरण की रक्षा करने वाले 57 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। पोप लियो ने कहा, ‘‘इन भाइयों का खून ईश्वर से न्याय की गुहार लगा रहा है।’’ उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।अमेजन में दशकों से जारी वनों की कटाई के अलावा सोने का अवैध खनन तेजी से मुनाफे वाला कारोबार बन गया है। कटाई से जंगलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है और नदियां प्रदूषित हो रही हैं। खनन करने वाले सोना निकालने के लिए अस्थायी उपकरणों और पारे जैसी जहरीली धातु का इस्तेमाल करते हैं।आदिवासी समुदायों के साथ मुलाकात और इसके बाद पुकाल्पा में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान पोप लियो ने आर्थिक विकास का ऐसा मॉडल अपनाने का आह्वान किया जो बाहरी लोगों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के ‘‘गैरजिम्मेदाराना दोहन’’ के बजाय धरती और उसकी देखभाल करने वाले आदिवासी समुदायों का सम्मान करे। उन्होंने प्रार्थना सभा में कहा, ‘‘अब तक बहुत कम काम हुआ है और जो काम हुआ है वह भी बेहद धीमी गति से हुआ है जबकि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और पर्यावरण को प्रदूषित करने के साधन तेजी से बढ़े हैं।’’ पोप ने कहा, ‘‘इन बुराइयों का सामना करते हुए हमें ईश्वर के उपहारों को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि वही हमें वर्चस्व कायम करने की कभी न खत्म होने वाली लालसा से पैदा हुई पीड़ा को दूर करने और नुकसान की भरपाई करने की शक्ति देते हैं।’’ पोप लियो ने उत्तरी अमेजन के कोंडोरकानकी प्रांत में अवाजुन और वाम्पिस आदिवासी समुदायों की स्कूली छात्राओं के खिलाफ यौन हिंसा के मामलों में हुई चिंताजनक वृद्धि का भी उल्लेख किया। अवाजुन और वाम्पिस महिला परिषद ‘कोमुआवुई’ ने इस साल जनवरी से जुलाई के बीच प्रांत में यौन हिंसा के 370 मामले दर्ज किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Colombia की ला विक्टोरिया कोयला खदान में मीथेन विस्फोट, 4 श्रमिकों की मौत
    Next Article
    Manila में Quad नेताओं का महामंथन, PM Modi और Donald Trump होंगे शामिल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment