Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा डीएम ने कहा- गैस की किल्लत नहीं:बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने जैसी अफवाहें न फैलाने की अपील की

    5 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने लोगों से गैस आपूर्ति में दिक्कत, डिलीवरी में देरी या बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने जैसी अफवाहें न फैलाने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने भी जिले में एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा असाधारण गजट प्राकृतिक गैस-आपूर्ति विनियमन आदेश 2026 लागू किया गया है, जिसके तहत सभी गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराएंगी। जिले में उज्ज्वला योजना सहित कुल 4,57,808 उपभोक्ता हैं और शासन की मंशा के अनुरूप सभी को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बुकिंग के 25 दिन बाद ही शत-प्रतिशत ओटीपी के माध्यम से सिलेंडर की डिलीवरी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने एलपीजी विक्रय अधिकारियों को घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता 05922-297122 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उज्ज्वला और एचपी कनेक्शनधारक जिला नोडल व सेल्स अधिकारी महेश मीणा (मो. 8655436283), इंडेन गैस कनेक्शनधारक सेल्स अधिकारी प्रिया अग्रवाल (मो. 8218263017) तथा भारत गैस कनेक्शनधारक सेल्स अधिकारी प्रतीक भाटिया (मो. 9829655726) से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जीप्रमाण पत्र से PAC में नौकरी पाने वाले को सजा:33 साल बाद आगरा कोर्ट ने 3 साल कैद और 7,500 रुपए का अर्थदंड लगाया
    Next Article
    वृंदावन में निकाली जा रही भगवान रंगनाथ की रथयात्रा:60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान, 50 हजार श्रद्धालु शामिल, बोले- हम सौभाग्यशाली हैं, जो यहां आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment