Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जीप्रमाण पत्र से PAC में नौकरी पाने वाले को सजा:33 साल बाद आगरा कोर्ट ने 3 साल कैद और 7,500 रुपए का अर्थदंड लगाया

    7 hours ago

    1

    0

    फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पीएसी में नौकरी पाने के मामले में अदालत ने 33 साल बाद फैसला सुनाते हुए आरोपी को तीन वर्ष की कैद और 7,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। मामला थाना ताजगंज में वर्ष 1992 में दर्ज हुआ था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 विवेक विक्रम की अदालत ने आरोपी तुकमान सिंह, पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम हीरापुर, थाना बेबर, जिला मैनपुरी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार, तुकमान सिंह 41वीं वाहिनी पीएसी की एफ कंपनी में नंबर 51735 के पद पर तैनात था और उसने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी। यह मामला आगरा कोर्ट में 1992 से लंबित था। तत्कालीन सेना नायक, 41वीं वाहिनी पीएसी ने 7 मई 1992 को थाना ताजगंज में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के दबाव बढ़ने पर आरोपी ने 13 जनवरी 1993 को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने 24 मार्च 1993 को आरोप तय कर मामले की सुनवाई शुरू की। 33 वर्षों तक चले विचारण के बाद, अदालत ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और एपीओ अमित कुमार के तर्कों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए तीन वर्ष की कैद और 7,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में जूनियर बालक फुटबॉल टीम का ट्रायल:13 मार्च को दोपहर 2 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन
    Next Article
    अमरोहा डीएम ने कहा- गैस की किल्लत नहीं:बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने जैसी अफवाहें न फैलाने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment