Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में मार्केटिंग-सेल्स प्रशिक्षण:गोदरेज की राधिका गुप्ता ने छात्रों को सिखाई बारीकियां

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में छात्रों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मार्केटिंग और सेल्स की बारीकियां सिखाना था। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी सैनी के नेतृत्व में सेमिनार हॉल में किया गया।इस आयोजन में शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक कौशल पर विशेष चर्चा हुईं । कार्यक्रम का आयोजन आईएमएस की ओएसडी प्रो. विनीता काचर के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्रों को उद्योग की वास्तविक जरूरतों को समझने में सहायता मिलती है। सत्र का संचालन गोदरेज समूह की मानव संसाधन प्रशिक्षक और संस्थान की पूर्व छात्रा राधिका गुप्ता ने किया। राधिका गुप्ता ने आधुनिक विपणन रणनीतियों, प्रभावी बिक्री तकनीकों और उद्योग की बदलती अपेक्षाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों और केस स्टडी के माध्यम से छात्रों को कॉर्पोरेट माहौल और बाजार आधारित निर्णय लेने की समझ विकसित कराई। यह संवादात्मक सत्र छात्रों के लिए काफी उपयोगी रहा, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। इस कार्यक्रम ने छात्रों के व्यावसायिक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सामूहिक विवाह 19-21 फरवरी को, सत्यापन अनिवार्य:मुख्यमंत्री योजना में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, बिना इसके नहीं मिलेगी अनुदान राशि
    Next Article
    मासूम की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत:कासगंज में घर की छत पर खेलते समय 20 लीटर की बाल्टी में गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment