Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में चौपला पुलिस चौकी के पास लूट:बाइक सवार बदमाशों ने परिवार से 3000 रुपये और जेवरात लूटे

    6 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में चौपला पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक परिवार से लूटपाट की। यह घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुई। पीड़ित परिवार रामपुर जिले का रहने वाला है। रामपुर के बिलासपुर स्थित मुहल्ला साहूकारा निवासी विनीत रस्तोगी अपनी भांजी के सगाई समारोह में शामिल होने गजरौला जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रोशनी, मां किरन रस्तोगी और दो बच्चे भी थे। दो बदमाशों ने रोशनी का पर्स छीन लिया परिवार शनिवार देर रात करीब 12 बजे रोडवेज बस से चौपला पर उतरा। पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोशनी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 3000 रुपये नकद और कुछ जेवरात थे। घटना के बाद बदमाशों के फरार होने पर परिवार ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। पीड़ित परिवार ने गजरौला थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा से रेलवे स्टेशन पर भीड़:अभ्यर्थियों के कारण ट्रेनों की जनरल बोगियों में चढ़ना मुश्किल हुआ
    Next Article
    कालपी विधानसभा सीट पर सपा के बागी विधायक को नकारा:भाजपा से संतराम सिंह सेंगर बने पहली पसंद, बसपा से संजय भदौरिया बनी पसंदीदा उम्मीद्वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment