Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में एम्स स्थापना की मांग तेज:बंद कताई मिल परिसर में एम्स बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा मांग पत्र

    6 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग तेज हो गई है। केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद ने बुधवार को जिलाधिकारी अमरोहा के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में अमरोहा स्थित वर्षों से बंद पड़ी कताई मिल के विशाल परिसर अथवा किसी अन्य उपयुक्त भूमि पर एम्स अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रस्तुत बजट में देश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में एम्स जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की घोषणा की थी। इसी घोषणा के क्रम में अमरोहा जनपद को भी एम्स की स्थापना के लिए एक उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव में बंद पड़ी कताई मिल के परिसर को एम्स के लिए उपयुक्त बताया गया है। इस परिसर में पर्याप्त भूमि और आवश्यक आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे से जुड़ा होने के कारण आवागमन की दृष्टि से भी सुविधाजनक है। आसपास के कई जनपदों और उत्तराखंड राज्य से सीधी कनेक्टिविटी होने से लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। परिषद का मानना है कि यदि अमरोहा में एम्स की स्थापना होती है, तो मुरादाबाद मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को उन्नत और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और वर्षों से अनुपयोगी पड़ी सरकारी संपत्ति का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अमरोहा में एम्स स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का शीघ्र सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अंकित यादव, मजहर मलिक, शहबाज आलम, अजब सिंह, दानिश सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा एयरपोर्ट पर दो की जगह 5 रनवे होंगे:750 करोड़ का बजट मंजूर, पहले फेज का काम पूरा
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-अफगानिस्तान ने 2 ओवर में 23 रन बनाए:साउथ अफ्रीका ने 188 रन का टारगेट दिया; डी कॉक-रिकेल्टन के अर्धशतक, उमरजई को 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment