Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कांवड़ियों पर पथराव, पुलिसकर्मी समेत 5 घायल:मुस्लिम युवकों पर पुलिस के सामने हमला करने का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे शिव भक्तों के जत्थे पर पथराव किया गया। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा बाईपास स्थित शिव मंदिर के पास हुई। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कांवड़ियों पर पथराव किया, जिसमें एक सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव जारी रहा। बीच-बचाव करने आए कांस्टेबल शोएब रजा खान के सिर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव मंदिर पर रुके हुए थे और डीजे की धुन पर नाच-गाना कर रहे थे। आरोप है कि मंदिर से करीब 50 मीटर दूर मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। इस दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू धार्मिक आस्था को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसका कांवड़ियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि शुरुआत में मुस्लिम युवकों की संख्या कम थी, लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को बुला लिया और मंदिर पर मौजूद शिव भक्तों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख हिंदू समुदाय के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी मुस्लिम समुदाय के युवकों पर हंगामा करने और कांवड़ियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद से शहर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिंदू समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में भी प्रदर्शन किया। बताया गया है कि घटना के दो घंटे बाद भी इंस्पेक्टर समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पथराव में विद्या देवी व शिखर समेत चार लोग और घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक स्कूटी भी कब्जे में ली है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 30 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा:फरवरी में अब सामान्य से गर्म रहेगा मौसम, धूल से होगी परेशानी
    Next Article
    लखनऊ में बना फ्लड पम्पिंग स्टेशन:LDA की 7.5 करोड़ की परियोजना से जलभराव से राहत; लाइब्रेरी होगी अपग्रेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment