Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 30 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा:फरवरी में अब सामान्य से गर्म रहेगा मौसम, धूल से होगी परेशानी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फिलहाल आने वाले 15 दिनों तक तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की बढ़त होगा। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। तेज हवा के बीच धूप के साथ धूल का असर भी बना रहेगा। इससे गर्मी का असर बना रहेगा। वही रविवार को सुबह से लखनऊ में मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड का असर बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 35 फीसदी दर्ज किया गया। 17 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। इससे लखनऊ में तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच जाएगा। वहीं, 17-18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा के साथ प्रादेशिक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में कोर्ट के बाहर आशुतोष महाराज ने रील बनाई:बैकग्राउंड में लगाया हमें इंसाफ चाहिए...गाना, कार में बैठते वक्त रोए
    Next Article
    अमरोहा में कांवड़ियों पर पथराव, पुलिसकर्मी समेत 5 घायल:मुस्लिम युवकों पर पुलिस के सामने हमला करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment