Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में नवरात्र-ईद से पहले एसपी ने किया फ्लैग मार्च:शांति बनाए रखने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में आगामी नवरात्र और ईद त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। मंगलवार शाम एसपी अमित कुमार आनंद ने आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और शांति बनाए रखना था। फ्लैग मार्च अमरोहा नगर क्षेत्र के टीपी नगर, कोट चौराहा, मेन बाजार, कोतवाली अमरोहा नगर, बड़ा बाजार, छंगा दरवाजा, जामा मस्जिद और नल चौराहा बटवाल जैसे भीड़भाड़ वाले और महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। एसपी ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इसके अतिरिक्त, जनपद के संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखी जा रही है, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक यादव और प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा नगर सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में सैंकड़ों शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कानून संशोधन की गुहार लगाई
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रिटायर्ड कर्मी की मौत:बाइक से बच्चों को छोड़ने जा रहा था, लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment