Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में रमजान का पहला जुमा:मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की दुआ, रोजेदारों में दिखा उत्साह

    5 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में रमजान के पवित्र महीने के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज के बाद आपसी भाईचारे और देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगीं, जिस पर सभी ने आमीन कहा। रमजान का पहला जुमा होने के कारण रोजेदारों में सुबह से ही नमाज अदा करने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बच्चे और बुजुर्ग, सभी दिन निकलते ही पारंपरिक कुर्ते-पायजामे पहने नजर आए। दोपहर होते-होते शहर की सभी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। शहर की जामा मस्जिद में रोजे की फजीलत और जकात अदा करने के तरीकों पर चर्चा की गई। जामा मस्जिद के अलावा मोहल्ला कुरैशी, नल, अहमदनगर, बसावनगंज, बटवाल, छेवड़ा, मुरादाबादी गेट और कटकुई सहित विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में जुमे की फर्ज नमाज अदा की गई। नमाज से पहले उलेमा ने खुतबे के दौरान तकरीर भी की। नमाज के बाद दुआओं का दौर शुरू हुआ, जिसमें लोगों ने कारोबार में बरकत, बीमारियों से शिफा और देश में अमन-चैन कायम रहने की कामना की। अमरोहा के अलावा गजरौला, नौगांवा सादात, रजबपुर, जोया, कैलसा और डिडौली जैसे अन्य कस्बों में भी रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा और कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फर्जी फर्म बनाकर ₹37 लाख का GST चुराया:3 आरोपी गिरफ्तार, कंपनी का 4.70 करोड़ रुपए का लेनदेन दिखाया था
    Next Article
    उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घर से दवा लेने के लिए निकला था, गाड़ियों की धुलाई का काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment